Thursday, September 24, 2026

TOP NEWS

दिग्ठान में मठ मंदिर...

धार जिले के दिग्ठान में आगामी नवरात्रि से पहले मठ मंदिर और माता जी मंदिर मार्ग पर हुए अतिक्रमण को लेकर मामला गरमाया। ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन से हटाने की मांग। पूरी खबर पढ़ें।

रुड़की में एआरटीओ प्रवर्तन...

रुड़की में एआरटीओ प्रवर्तन टीम की बड़ी कार्रवाई, 18 जुगाड़ वाहनों को गैस...

NSE IPO Listing: 10...

NSE IPO Listing Hindi: 10 साल का इंतजार खत्म! सुस्त बाजार के बीच BSE पर ₹1800 पर लिस्ट हुआ NSE का शेयर। जानिए मुनाफे का पूरा आंकड़ा और LIC की बड़ी चाल।

MP Richest Man: एमपी...

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 (Hurun India Rich List 2026) के अनुसार, इंदौर के उद्योगपति विनोद अग्रवाल लगातार 5वें साल मध्य प्रदेश के सबसे अमीर व्यक्ति (MP Richest Man) बने हैं। जानिए दूसरे स्थान पर किस कारोबारी ने जगह बनाई है और कितनी है उनकी कुल संपत्ति।
Homeमध्य प्रदेशखंडवा ग्रामीणों के आंगन, रास्ते और सरकारी चबूतरे भी नहीं छोड़े; जांच...

खंडवा ग्रामीणों के आंगन, रास्ते और सरकारी चबूतरे भी नहीं छोड़े; जांच के बाद खंडवा का पटवारी सस्पेंड

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान कर देने वाला सरकारी फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहाँ कोलगांव के तत्कालीन पटवारी राजेश मंडलोई पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए गांव की 51 संपत्तियों को अपने और अपनी पत्नी मनीषा मंडलोई के नाम दर्ज कराने का गंभीर आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायतों और शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद खंडवा अनुविभागीय अधिकारी (SDO) ऋषि सिंघई ने पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

सरकार की ‘स्वामित्व भू-अधिकार योजना’ के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में रहने वाले पात्र परिवारों को आवासीय पट्टे और मालिकाना हक दिए जा रहे हैं। कोलगांव में इस योजना के तहत कुल 935 पट्टे जारी किए गए। जब इन पट्टों की अंतिम सूची सामने आई, तो ग्रामीणों के होश उड़ गए। सूची के मुताबिक, कुल पट्टों में से 48 पट्टे खुद पटवारी राजेश मंडलोई और 3 पट्टे उनकी पत्नी के नाम दर्ज पाए गए।

ग्रामीणों के आंगन और सार्वजनिक संपत्तियों पर भी कब्जा

ग्रामीणों का आरोप है कि पटवारी ने रिकॉर्ड में हेरफेर करते हुए गांव के आम रास्तों, सार्वजनिक मैदानों और यहाँ तक कि लोगों के घरों के निजी आंगनों को भी नहीं छोड़ा।

  • घर का आंगन हुआ पटवारी का: गांव के निवासी दीपक तोमर ने बताया कि उनके परिवार के चार मकान एक ही परिसर में हैं, जिसके बीच की जमीन का इस्तेमाल वे पीढ़ियों से आंगन के रूप में कर रहे हैं। स्वामित्व योजना की सूची में यह आंगन अब पटवारी के नाम दर्ज हो चुका है।
  • मांगलिक भवन का काम रुका: सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश चाकरे के अनुसार, गांव के मुख्य रास्ते से लगी सरकारी जमीन (खसरा नंबर 623) पर ग्रामीण चंदा जुटाकर बलाही समाज का मांगलिक भवन बना रहे थे। प्लिंथ लेवल तक काम होने के बाद जब पता चला कि यह जमीन भी पटवारी ने अपने नाम करा ली है, तो विवाद के डर से निर्माण कार्य रोकना पड़ा।
  • बावड़ी और मैदान भी लपेटे में: गांव के शुभम तोमर ने बताया कि जिस खुले मैदान और बावड़ी से पूरा मोहल्ला मोटर पंप के जरिए पानी भरता था, वह हिस्सा भी सरकारी रिकॉर्ड में पटवारी के स्वामित्व में दिखा रहा है।

कांग्रेस ने उठाई थी आवाज, जांच के बाद गिरी गाज

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तमपाल सिंह पुरनी ने मामले के पुख्ता दस्तावेज कलेक्टर को सौंपकर सरकारी जमीन के गबन की उच्च स्तरीय जांच की मांग की थी। इसके बाद जावर वृत्त के नायब तहसीलदार ने मामले की मैदानी जांच की और अपनी रिपोर्ट सौंपी।

जांच रिपोर्ट में स्पष्ट पाया गया कि पटवारी राजेश मंडलोई ने ‘अधिकार अभिलेख योजना’ के तहत दुर्भावनापूर्वक और पद का दुरुपयोग करते हुए इन जमीनों को अपने परिवार के नाम दर्ज किया था। इसके बाद SDO ऋषि सिंघई ने मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के तहत पटवारी को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments