Friday, September 11, 2026

TOP NEWS

Haiwaan Movie Review: 18...

Haiwaan Movie Review: 18 साल बाद पर्दे पर लौटे अक्षय-सैफ, लेकिन कमजोर कहानी...

Ntvtime Crimex: वो रहस्यमयी...

Crimex Special: वो रहस्यमयी तांत्रिक जिसे न जहर मार पाया न सीने की...

गुमशुदा की तलाश: नागद्वार...

गुमशुदा की तलाश: नागद्वार यात्रा गए नागपुर निवासी प्रमोद केवट लापता, सुराग...

थाली ही दवा है:...

थाली ही दवा है: महंगी कड़वी गोलियां खाने से बेहतर हैं रसोई में...
Homeमध्य प्रदेशकुरवाई-मुंगावली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित जीप ने बाइक को रौंदा,...

कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित जीप ने बाइक को रौंदा, 2 मासूम भाई-बहन की मौके पर मौत; माता-पिता की हालत गंभीर

कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित जीप ने बाइक को रौंदा, 2 मासूम भाई-बहन की मौके पर मौत; माता-पिता की हालत गंभीर
कुरवाई/गंज बासौदा (विदिशा)। कुरवाई-मुंगावली मार्ग पर शुक्रवार शाम एक दिल दहला देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार और अनियंत्रित जीप ने एक बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दो मासूम सगे भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े

https://ntvtime.com/mumbai-high-profile-sperm-donation-racket-busted-kandivali-police/
अनियंत्रित जीप ने छीनी मासूमों की सांसें
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम घोसुआ बर्री निवासी रवि पिता गंगाराम अपनी पत्नी रीना और दोनों बच्चों के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। तभी शाम करीब 4:30 बजे मुंगावली की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप (क्रमांक MP 40 CA 1671) के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को सीधी टक्कर मार दी।
हादसे में हताहत:
मृतक: कार्तिक (पुत्र) एवं पूनम (पुत्री) — दोनों की मौके पर ही मौत।
गंभीर घायल: रवि और उनकी पत्नी रीना — हालत चिंताजनक।
अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
घटना के तुरंत बाद स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए गंभीर रूप से घायल दंपती को एम्बुलेंस की मदद से निकटतम अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और मर्ग कायम कर दोनों मासूमों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त जीप को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की विवेचना प्रधान आरक्षक बसंत शाक्य द्वारा की जा रही है।
इस दुखद घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: प्रदीप मैथिल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments