Monday, September 21, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशपत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक होता है...

पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक होता है – विधायक ग्रेवाल

पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक होता है – विधायक ग्रेवाल

प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में सामाजिक विभूति व , पत्रकारों का किया सम्मान

सरदारपुर से दशरथ पाटीदार

लेडगांव / सरदारपुर। पत्रकार वह नही है जो शासन प्रशासन की चाटुकारिता करें। पत्रकार तो वह है जो सत्ता पक्ष, विपक्ष एवं प्रशासन से जनहित के संरक्षण के लिए सवाल करें और निडर निष्पक्ष होकर समस्याओं को उजागर करें। आमजन की समस्या का समाधान न हो, सुनवाई न हो तो उनकी उम्मीद की किरण पत्रकार ही होता है। पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक होता है।किसी भी दल के जनप्रतिनिधि को केवल एक कार्यकाल मिलता है पाँच वर्ष बाद जनप्रतिनिधि परिवर्तित हो जाते है लेकिन पत्रकारों की कलम पीड़ितों के लिए निरंतर चलती रहती है। सरदारपुर क्षेत्र की पत्रकारिता ने भी क्षेत्र की खरमोर अभ्यारण, खइडिया पुल निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मुलभुत सुविधाओं को कलम के बल पर स्थापित किया है।
उक्त बातें प्रेस क्लब लेडगांव द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह अवसर पर सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में लेड़गांव में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने की। विशिष्ट अतिथि धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री थे। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजपुरोहित, सरदारपुर एसडीएम अजमेर सिंह गोड़, धार प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, जनपद सदस्य धुलजी रेवाटिया, अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना, दसाई चौकी प्रभारी दिनेश सिंह यादव, चिकित्सा अधिकारी सचिन द्विवेदी, सरपंच अंतर सिंह फुलवारे आदि मंचासीन थे।

तिलक लगाकर अतिथि, पत्रकारों का सत्कार एवं सरस्वती वंदना से आयोजन की शुरुआत

पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे पत्रकारों व अतिथियों का बालिकाओं ने तिलक लगाकर व समिति पदाधिकारियों ने केसरिया दुपट्टा अंगवस्त्र डालकर अगवानी की। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती पूजन, दीप प्रज्जवलन एवं कुमारी दिव्या सरदार पाटीदार द्वारा सरस्वती वंदना के साथ की गई । मंचासीन अतिथियों का स्वागत समिति पदाधिकारियों द्वारा पुष्पहार पहनाकर एवं शाल व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया गया।स्वागत भाषण आयोजन समिति के दशरथ पाटीदार ने दिया।

पत्रकार मिलन समारोह नई ऊर्जा के संचार का माध्यम है -छोटू शास्त्री

विशिष्ट अतिथि पं. छोटू शास्त्री ने कहा की ग्रामीण क्षेत्र में पत्रकार मिलन समारोह के ऐसे आयोजन युवा पत्रकारों में नविन ऊर्जा के संचार का माध्यम है। ऐसे वैचारिक महाकुम्भ से पत्रकारों की लेखनी में निखार आता है व पारदर्शी पत्रकारिता से रूबरू होने का अवसर मिलता है।लेड़गांव प्रेस क्लब गरिमामयी आयोजन के लिए बधाई की पात्र है। आयोजन को जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, जिला पंचायत सदस्य गायत्री राजपुरोहित, एसडीएम अजमेर सिंह गोड़, धार प्रेस क्लब अध्यक्ष कपिल तिवारी, अशोक रघुवंशी, गोवर्धन सिंह डोडिया ने भी सम्बोधित किया।
प्रेस क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक सरोकार से जुड़े समाजसेवीयों एवं पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन कवि पंकज धुप्पल ने किया एवं आभार पत्रकार कमलेश वैष्णव ने माना ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments