Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

Canara Bank & BOI...

Canara Bank & BOI Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 अप्रेंटिस और बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर निकली बंपर भर्ती। बिना लिखित परीक्षा के चयन, जल्द करें आवेदन।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय...

एशियन गेम्स 2026 से बड़ी खबर। भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह सांघा पर मलेशियाई महिला अफसर से यौन उत्पीड़न का आरोप, टूर्नामेंट से बाहर कर भारत भेजा गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा...

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम आयोजित संपन्न...

मुम्बई के शिवाजी पार्क...

मुम्बई के शिवाजी पार्क में CJP का विशाल 'जेल भरो आंदोलन'। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
HomeUncategorizedMP Nursing Students Protest: 6 साल बाद भी अधूरा 4 साल का...

MP Nursing Students Protest: 6 साल बाद भी अधूरा 4 साल का कोर्स, भोपाल में उग्र प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश में नर्सिंग स्टूडेंट्स का सब्र आखिरकार टूट गया है। चार साल का बीएससी नर्सिंग कोर्स छह साल बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं होने से नाराज सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने राजधानी भोपाल के अंबेडकर पार्क में जोरदार प्रदर्शन और आंदोलन शुरू कर दिया है।

लंबे समय से लटकी परीक्षाओं और डिग्री न मिलने से परेशान छात्रों ने सरकार और मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी (MPMSU) के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आंदोलन की मुख्य वजहें और मांगें
अधूरा सेशन: 2019-20 बैच के स्टूडेंट्स का 4 साल का कोर्स 6 साल बाद भी पूरा नहीं हुआ है।
रुकी हुई परीक्षाएं: कोर्ट स्टे और यूनिवर्सिटी की लापरवाही के कारण कई सत्रों की परीक्षाएं समय पर नहीं हो सकी हैं।
समय पर डिग्री: आंदोलनकारी छात्रों की मांग है कि पेंडिंग परीक्षाओं का टाइमटेबल तुरंत जारी किया जाए और उन्हें जल्द से जल्द डिग्री दी जाए।
भविष्य पर संकट: डिग्री न मिलने की वजह से छात्र न तो किसी सरकारी भर्ती में शामिल हो पा रहे हैं और न ही उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर पा रहे हैं।
अंबेडकर पार्क में जुटा छात्रों का हुजूम
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए नर्सिंग स्टूडेंट्स भोपाल के अंबेडकर पार्क में इकट्ठा हुए। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस लिखित आश्वासन या निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
प्रशासनिक अधिकारियों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन द्वारा मामले को जल्द सुलझाने के आश्वासन के बावजूद छात्र अब किसी भी मौखिक वादे पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments