Thursday, September 17, 2026

TOP NEWS

देश का सबसे बड़ा...

NSE IPO आज से पब्लिक के लिए खुला! एंकर राउंड में LIC और गोल्डमैन सैक्स जैसे दिग्गजों ने ₹6,746 करोड़ लगाए. जानिए प्राइस बैंड और ताजा GMP डिटेल्स.

मध्य प्रदेश बनेगा एनर्जी...

उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में सीमेंस एनर्जी ₹2,053 करोड़ के निवेश से मध्य प्रदेश का पहला पावर ट्रांसफार्मर प्लांट स्थापित करेगी. सीएम मोहन यादव ने सौंपी 60 एकड़ जमीन. 1500+ लोगों को मिलेगा रोजगार. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

जुड़वा बेटियां होने पर...

ग्वालियर में जुड़वा बेटियों के जन्म से नाराज कलयुगी पति ने अस्पताल के महिला वार्ड में ही प्रसूता पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए. पूरी खबर पढ़ें।

BREAKING: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर...

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर (मजालता) में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पाकिस्तानी होने और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशसड़कों का बनेगा 'डिजिटल हेल्थ कार्ड': 70 हजार KM सड़कों की होगी...

सड़कों का बनेगा ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’: 70 हजार KM सड़कों की होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदारों पर तुरंत एक्शन

सड़कों का बनेगा ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’: 70 हजार KM सड़कों की होगी रीयल-टाइम मॉनिटरिंग, गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदारों पर तुरंत एक्शन

भोपाल मध्य प्रदेश में सड़कों की स्थिति और समय से पहले गड्ढे होने की शिकायतों को दूर करने के लिए एक बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार अब प्रदेश की लगभग 70 हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का ‘डिजिटल हेल्थ कार्ड’ (Digital Health Card) तैयार करने जा रही है. इसके तहत लोक निर्माण विभाग (PWD) आधुनिक तकनीक और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए सड़कों की गुणवत्ता पर पल-पल की नजर रखेगा.

इस योजना के तहत एक विशेष डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिसमें हर सड़क के निर्माण की तारीख, इस्तेमाल की गई निर्माण सामग्री, गारंटी अवधि और वर्तमान स्थिति का पूरा लेखा-जोखा रीयल-टाइम अपडेट होगा. अगर गारंटी अवधि के भीतर किसी भी सड़क पर गड्ढे या खराबी पाई जाती है, तो सिस्टम तुरंत संबंधित ठेकेदार और निगरानी करने वाले इंजीनियर को चिन्हित कर अलर्ट जारी कर देगा. इसके बाद बिना किसी देरी के ठेकेदार के खर्च पर ही सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा और लापरवाही पाए जाने पर ब्लैकलिस्ट करने जैसी सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस नई डिजिटल पहल से न केवल सड़कों की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि सरकारी धन की बर्बादी और भ्रष्टाचार पर भी पूरी तरह से लगाम लगेगी.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments