Tuesday, October 13, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशMP Urban Bodies Recruitment: मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 357...

MP Urban Bodies Recruitment: मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में 357 इंजीनियरों की सीधी भर्ती

भोपाल / इंदौर: मध्य प्रदेश के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर परिषदों में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने उपयंत्री (Sub-Engineer) और सहायक यंत्री (Assistant Engineer) के 357 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया है।

इस भर्ती में सबसे चौंकाने वाला फैसला परीक्षा एजेंसी को लेकर किया गया है। राज्य सरकार ने अपनी ही एजेंसी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) को दरकिनार करते हुए इस परीक्षा की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की मिनी रत्न कंपनी EdCIL (एजुकेशनल कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड) को सौंपी है।

क्यों बाहर हुआ कर्मचारी चयन मंडल (ESB)?

सूत्रों के मुताबिक, विभाग कानूनी विवादों और लेटलतीफी से बचना चाहता है। करीब 4 साल पहले ESB (तत्कालीन व्यापमं/PEB) ने असिस्टेंट टाउन प्लानर और सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी के पदों के लिए कंबाइंड परीक्षा कराई थी। इस परीक्षा में बिना सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन के ही मेरिट सूची जारी कर दी गई, जिसमें अपात्र उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हो गए थे। मामला हाई कोर्ट पहुंचने के कारण वह भर्ती आज तक अटकी हुई है। इसी तल्ख अनुभव को देखते हुए विभाग ने इस बार परीक्षा एजेंसी बदलने का फैसला किया है।

रिक्त पदों का पूरा विवरण

नगरीय निकायों में कुल 357 तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी:

  • उपयंत्री (Sub-Engineer): 295 पद (इनमें से 228 पद अकेले सिविल ब्रांच के लिए हैं, जबकि शेष विद्युत और यांत्रिक के लिए हैं)।
  • सहायक यंत्री (Assistant Engineer): 62 पद।

क्या होगी पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process)?

केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन काम करने वाली कंपनी EdCIL इस पूरी परीक्षा को ऑनलाइन (Computer Based Test) मोड में आयोजित करेगी। पूरी प्रक्रिया इस प्रकार होगी:

  1. ऑनलाइन आवेदन व परीक्षा: EdCIL जल्द ही भर्ती का विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगी, जिसके बाद ऑनलाइन सीबीटी (CBT) परीक्षा होगी।
  2. उपयंत्री पद के लिए: लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सीधे एक फाइनल मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। उम्मीदवारों को सीधे नियुक्ति दी जाएगी।
  3. सहायक यंत्री पद के लिए: इस पद के लिए लिखित परीक्षा के बाद एक पद के मुकाबले 3 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग एक विशेष इंटरव्यू बोर्ड का गठन करेगा जो डिग्री-डिप्लोमा की बारीकी से जांच करेगा।

सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए बनाई गईं दो कमेटियां

भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने दो विशेष कमेटियों का गठन किया है:

  • परीक्षा संचालन एवं समन्वय समिति: यह कमेटी परीक्षा केंद्रों के चयन, विज्ञापन को मंजूरी देने और परीक्षा एजेंसी के साथ तालमेल का काम करेगी।
  • तकनीकी समिति (IT Wing): यह टीम ऑनलाइन पेमेंट गेटवे, परीक्षा की साइबर सुरक्षा और अभ्यर्थियों को मिलने वाले SMS अलर्ट की निगरानी करेगी।

कौन है परीक्षा कराने वाली एजेंसी EdCIL?

EdCIL भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित ‘मिनी रत्न कैटेगरी-1’ कंपनी है। मध्य प्रदेश में इसके पास परीक्षा कराने का पुराना अनुभव है। फरवरी 2023 में राज्य की 6 बिजली कंपनियों में 453 पदों के लिए EdCIL ने सफलतापूर्वक परीक्षा आयोजित की थी। इसके अलावा, ओडिशा में 20 हजार शिक्षकों की पारदर्शी भर्ती परीक्षा कराने का रिकॉर्ड भी इसी एजेंसी के नाम है।

विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन के साथ की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments