Wednesday, September 23, 2026

TOP NEWS

गणेश विसर्जन और आगामी...

गणेश विसर्जन और आगामी त्योहारों को लेकर गंजबासौदा में पुलिस का कड़ा पहराएएसपी...

MP में बढ़े 1...

MP Electric Vehicle News: मध्य प्रदेश में ई-व्हीकल की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। मात्र 7 महीनों में 1 लाख से ज्यादा नए इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन दर्ज किया गया है। जानिए क्या है बड़ी वजह।

इंदौर में बड़ा हादसा:...

इंदौर के पाटनीपुरा में अवैध होर्डिंग गिरने से राहगीर घायल। इसके विरोध में 8 दिन से अनशन पर बैठे समाजसेवी प्रहलाद पांडे की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती।

बेंगलुरु CEO का बड़ा...

बेंगलुरु के स्टार्टअप CEO कार्तिक एसजी ने UP, बिहार, राजस्थान और MP के पुरुषों को नौकरी न देने का ऐलान किया। सुरक्षा के नाम पर लगे इस बैन से मचा बवाल।
Homeदेशओडिशा के ढेंकनाल में जमुई जैसी वारदात, रोती रही युवती पर नहीं...

ओडिशा के ढेंकनाल में जमुई जैसी वारदात, रोती रही युवती पर नहीं रुके मनचले; पुलिस ने 2 को दबोचा

भुवनेश्वर/ढेंकनाल:
देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम दावों के बीच एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बिहार के जमुई में हुई बर्बरता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि ओडिशा के ढेंकनाल जिले से वैसी ही एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक मंदिर के दर्शन करने जा रहे युवा पर्यटक जोड़े को घेरकर कुछ बदमाशों ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि युवती के साथ गंभीर बदसलूकी भी की।

इस घटना का एक बेहद विचलित करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगती रही युवती

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुनसान रास्ते पर कुछ मनचलों ने इस जोड़े को जबरन रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। अपने साथी को पिटता देख युवती ढाल बनकर खड़ी हो गई। वह रोते हुए, हाथ जोड़कर हमलावरों के सामने गिड़गिड़ाती रही और कहती रही—“प्लीज छोड़ दीजिए, हम लोग…”। लेकिन उन बेरहम मनचलों का दिल नहीं पघला। उन्होंने युवती के साथ भी धक्का-मुक्की की और अभद्र व्यवहार जारी रखा।

बिहार के जमुई जैसी घटना की यादें हुईं ताजा

इस घटना ने हाल ही में बिहार के जमुई में एक युवती के साथ सरेराह हुई बदसलूकी और छेड़छाड़ के मामले की याद दिला दी है। जमुई की ही तरह यहां भी आरोपियों ने न सिर्फ अपराध किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इंटरनेट पर वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।

पुलिस ने लिया सुओ मोटो संज्ञान, आरोपी हिरासत में

मामला बढ़ने और वीडियो वायरल होने के बाद ओडिशा पुलिस तुरंत एक्शन में आई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने किसी औपचारिक शिकायत का इंतजार नहीं किया और सुओ मोटो (स्वतः संज्ञान) लेते हुए मामला दर्ज किया।

ढेंकनाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे दो मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments