Thursday, October 29, 2026

TOP NEWS

करवाचौथ का व्रत न...

मध्य प्रदेश के बदरवास से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ पत्नी द्वारा करवाचौथ का व्रत न रखने पर पति पुलिस थाने पहुँच गया। पति ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है और व्रत न रखने पर तलाक देने की धमकी भी दी है। पूरी वायरल खबर पढ़ें।

हरिद्वार में जिला सड़क...

हरिद्वार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, थर्ड पार्टी ऑडिट और अतिक्रमण...

बिना खाद्य पंजीयन संचालित...

होटल और मिठाई दुकानों का निरीक्षण, अस्वच्छता मिलने पर सुधार सूचना नोटिस जारी;...

‘फोन दीवार पर मारो,...

डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। CJI ने कहा कि बैंकों की लापरवाही पर उन्हें ग्राहकों को हर्जाना देना होगा। जानिए आरबीआई के नए नियम और 2026 में हुए 800 करोड़ के नुकसान की पूरी रिपोर्ट।
HomeUncategorizedज्योति कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक...

ज्योति कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ज्योति कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बरेली ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षा विभाग की ओर से बीएड सत्र 2026-28 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के प्रबंध निदेशक डीडी शर्मा, उपनिदेशक अखिलेंद्र सिंह, प्राचार्या डॉ. अनीता चौहान, नर्सिंग प्राचार्य डॉ. वीर विक्रम, सहदेव सिंह और एचओडी डॉ. हिमांशु गंगवार की उपस्थिति में मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बीएड सेकेंड ईयर की छात्रा आकांक्षा और काव्य गंगवार ने एकल नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं समस्त और अभिषेक ने युगल नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। अन्य विद्यार्थियों ने गीत और कविताएं प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

कार्यक्रम के दौरान मिस फ्रेशर और मिस्टर फ्रेशर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें कुल नौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में छह प्रतिभागियों का चयन किया गया। अंतिम चरण के बाद स्मित को मिस्टर फ्रेशर तथा नुजहत को मिस फ्रेशर का खिताब प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त अभिषेक और दीपाली को उपविजेता घोषित किया गया।

संस्था के प्रबंध निदेशक डीडी शर्मा ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ज्योति कॉलेज विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

इसके बाद जूनियर विद्यार्थियों ने सीनियर विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. चारु त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी मनोज कुमार, एचओडी डॉ हिमांशु गंगवार तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी अभय गंगवार और इशिका सिरोतिया ने किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. राहुल यादव एवं श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा के निर्देशन में हुआ। उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments