Friday, September 4, 2026

TOP NEWS

पॉडकास्ट में हमले की...

CJP कार्यकर्ता के पिता को पीटने वाला स्वतंत्र भारद्वाज हिरासत में: दिल्ली पुलिस...

इंदौर में सीएम के...

इंदौर में सीएम के परिचित का मोबाइल गुम: 10 थानों की पुलिस अलर्ट,...

जन्माष्टमी पर किसानों ने...

जन्माष्टमी पर किसानों ने डांडिया नृत्य से दिया संस्कृति संरक्षण का संदेशमुख्यमंत्री डॉ....

Royal Enfield Himalayan 440...

रॉयल एनफील्ड ने आज भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई एडवेंचर मोटरसाइकिल Royal...
Homeमध्य प्रदेशSchool Reopen: मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से फिर खुलेंगे स्कूल, पहले...

School Reopen: मध्य प्रदेश में एक अप्रैल से फिर खुलेंगे स्कूल, पहले दिन होगा प्रवेशोत्सव

दीपक तिवारी
भोपाल। प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जा रहा है। इस दिन स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।निर्देशित किया गया है कि शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पहले स्कूलों को सजाया जाए। इस दिन बाल सभा का आयोजन किया जाए। विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए। स्कूल के वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा भी कनिष्ठ विद्यार्थियों का स्वागत किया जाए और एक अप्रैल को ही सभी विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण भी किया जाए।इससे पहले 25 मार्च तक कक्षाओं में नामांकन कार्य पूरा करना है। विद्यार्थियों की हर कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थित होनी चाहिए।
प्रत्येक शिक्षक को 10 विद्यार्थियों को स्कूल लाने की जिम्मेदारी

यह भी निर्देशित किया गया है कि जो विद्यार्थी दो साल पहले स्कूल में अध्ययनरत थे, लेकिन इस साल किसी भी स्कूल में नहीं हैं, यानी शाला त्यागी हैं या ड्राप बाक्स में चले गए हैं, ऐसे बच्चों को स्कूल में लाने के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जाए।
एक शिक्षक को 10 विद्यार्थियों की जिम्मेदारी सौंपी जाए। उनका 10 अप्रैल तक भौतिक सत्यापन का कार्य पूर्ण किया जाए। स्कूलों में प्रवेशित विद्यार्थियों को पात्रता के आधार पर प्रदान की जाने वाली सुविधाओं जैसे पाठ्यपुस्तक, छात्रवृत्ति, साइकिल आदि का निर्धारण पोर्टल पर अपडेशन के बाद किया जाएगा।

अभिभावकों को स्कूल में आमंत्रित किया जाए

निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों में शाला प्रबंध समिति एवं अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया जाए। इसके तहत स्कूलों में 17 मार्च तक प्रत्येक विद्यार्थी के माता-पिता को आमंत्रित किया जाए और बच्चे की विगत वर्ष के प्रदर्शन के आधार पर शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम माह में आयोजित होने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराएं।
स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। पहले दिन प्रवेशोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। – हरजिंदर सिंह, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments