Sunday, October 18, 2026

TOP NEWS

नवपद ओली की आराधना-तपस्या...

18 अक्टूबर शुभारंभ के अवसर परनवपद ओली की आराधना-तपस्या पाप कर्मों का क्षय...

France Protests: फ्रांस में...

फ्रांस में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 8 लाख लोग सड़कों पर उतरे। पेरिस में राष्ट्रपति भवन के पास भीषण हिंसा और आगजनी, 143 साल पुरानी ऐतिहासिक इमारत को दंगाइयों ने फूंका।

ग्वालियर सड़क हादसा: बेकाबू...

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा। बेकाबू ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत और 32 घायल। पीड़ित परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

वायरल फोटो के बाद...

वायरल फोटो पर एक्शन: लोकायुक्त के छापे में 35 करोड़ की संपत्ति पाने वाले पुलिस ड्राइवर फिरोज खान के साथ फोटो सामने आने के बाद इंस्पेक्टर महेंद्र पटेल का हुआ ट्रांसफर। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशSHAJAPUR : भाजपा नेता को आया हार्ट अटैक

SHAJAPUR : भाजपा नेता को आया हार्ट अटैक

लोकेश शर्मा

मध्यप्रदेश के शाजापुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भाजपा के बड़े नेता रवि पांडे को हार्ट अटैक आ गया। इस खबर से पूरे इलाके में हड़कप मच गया। गंभीर हालत में शाजापुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे(Shajapur District President Ravi pandey) को इंदौर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बीजेपी नेता के स्वास्थ्य को लेकर अपडेट साझा किया है

कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़

बता दें कि शुक्रवार को शाजापुर के भाजपा जिला अध्यक्ष रवि पांडे को हार्ट अटैक(Shajapur District President Ravi pandey) आ गया। घटना के वक्त मौजूद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए। डॉक्टरों की टीम ने फौरन उनका इलाज शुरू किया। जिला अध्यक्ष की हालत को देखते हुए उन्हें इंदौर रेफर किया गया। वहीं मामले की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरुण भीमावद समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं के भीड़ अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गई। शुक्रवार की रात जिला अध्यक्ष ने अपने बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी साझा की और कार्यकर्ताओं से यहां न आने की अपील भी की।

डॉक्टर ने दिया अपडेट

वहीं मामले की जानकारी देते हुए शाजापुर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, भाजपा नेता रवि पांडे की तबियत ख़राब होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर किया गया। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। फिलहाल उनकी स्थिति अब सामान्य है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments