Friday, July 17, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशSHIVPURI : तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक को मारी टक्कर, मौके पर...

SHIVPURI : तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक को मारी टक्कर, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने पुलिस आरक्षक की बाइक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत पर ही मौत हो गई। घटना पोहरी के गोवर्धन थाना क्षेत्र के पोहरी-मोहना मार्ग पर रात 10:15 बजे की हैं। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वाहन के ड्राइवर ने मौके से भागने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया।

पुलिस ने वाहन जब्त कर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। आज गुरूवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया।जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के रमहुआ गांव निवासी हजारी लाल बघेल 39 वर्तमान में गोवर्धन थाना में आरक्षक के पद पर काम कर रहा था। मंगलवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र के रामपुरा गांव में आयोजित शादी समारोह में थाना प्रभारी सहित स्टाफ को आमंत्रित किया गया था। आरक्षक हजारी लाल बघेल इसी शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। तभी पीछे से एक मिनी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के दौरान मिनी ट्रक का पहिया आरक्षक के सिर के ऊपर से गुजर गया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षक हजारी लाल बघेल के निधन से पुलिस महकमे में शोक हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments