Monday, June 1, 2026

TOP NEWS

पड़रिया कला में मिट्टी...

जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर पहुंचाई सहायता डिंडौरी जिले के...

पीथमपुर में महिला कर्मचारी...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर के बगदून औद्योगिक क्षेत्र...

शहपुरा थाना क्षेत्र के...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दो लोगों के दबने की...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दो लोगों के दबने की...
Homeमध्य प्रदेशSINGRAULI : सिंगरौली में तेंदुए ने 9 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार,अस्पताल...

SINGRAULI : सिंगरौली में तेंदुए ने 9 वर्षीय मासूम को बनाया शिकार,अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

लोकेश शर्मा

सिंगरौली जिले में जंगल में मां के साथ लकड़ी बिनने गई एक 9 वर्षीय मासूम तेंदुए का शिकार हो गई। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। घायल बच्ची की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत्यु हो गई। वनमण्डल सिंगरौली के वन परिक्षेत्र पश्चिम सरई के बेलगांव निवासी आरती अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ जंगल में लकड़ी के लिए गई थी। वह बेटी से कुछ दूरी पर लकड़ी बिन रही थी। इसी दौरान बेटी को अकेला देख तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि बच्ची की आवाज सुनने के बाद उसकी मां आरती वहां पहुंच कर चिल्लाई तो तेंदुआ बच्ची को छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। उधर आवाज सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। लेकिन घायल अवस्था में अस्पताल ले जाते वक्त रस्ते में ही बच्ची की मृत्यु हो गई।

घटना के बाद से क्षेत्र के रहवासियों में डर का माहौल है। वनविभाग द्वारा बच्ची के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा किए जाने की बात सामने आ रही है। लेकिन ग्रामीणों को इस प्रकार से जंगली जानवरों का शिकार होने से बचने के लिए जिले का वन विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments