Wednesday, April 29, 2026

TOP NEWS

आम आदमी पार्टी ने...

किसानों की सुनी समस्या, जिला प्रशासन करे जल्द निराकरण* डिंडौरी (शहपुरा):-आम आदमी पार्टी (AAP)...

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : पेेड़ से टकराई एंबुलेंस, नशे में धुत चालक भागा वाहन...

इंदौर : पेेड़ से टकराई एंबुलेंस, नशे में धुत चालक भागा वाहन छोडक़र

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ देर रात को एक एंबुलेंस (Ambulance) पेड़ (Tree) से जा टकराई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एंबुलेंस का चालक (Driver) वहां से भाग गया।

सेंट पॉल स्कूल के पास देर रात एक एंबुलेंस का चालक एंबुलेंस को रफ्तार से ले जा रहा था। इस दौरान उसका वाहन से नियंत्रण खो गया और एंबुलेंस पेड़ से जा टकराई। घटना में एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि एंबुलेंस में दो युवतियां सवार थीं। वहीं एंबुलेंस का चालक भी नशे में था। तीनों को चोटें नहीं आईं। घटना के बाद जब लोगों की भीड़ जमा हुई तो एंबुलेंस का चालक मौके पर नहीं मिला। हादसे को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत

ऊंचाई से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि 27 साल के गोकुल पिता कैलाश निवासी बुद्ध नगर के शव का एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। बताया जा रहा है कि बीती 19 तारीख को गोकुल घर से कुछ ही दूरी पर ऊंचाई से गिरकर घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। गोकुल अविवाहित था।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments