Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।

बिना क्लच बदलेगा गियर!...

भारत में लॉन्च हुई नई Triumph Daytona 660! ₹9.99 लाख की कीमत में कंपनी ने दिए एडजस्टेबल शोवा सस्पेंशन, प्रीमियम मेत्जेलर टायर और स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर जैसे बड़े अपडेट्स।

xAI ने लॉन्च किया...

एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया Grok 4.7! 2.1 ट्रिलियन पैरामीटर्स और 4-लेवल रीज़निंग क्षमता के साथ यह नया AI मॉडल कोडिंग और प्रोग्रामिंग में मचाएगा तहलका।

डोल ग्यारस पर इंदौर...

Indore Dol Gyaras 2026: इंदौर में डोल ग्यारस चल समारोह को लेकर राजवाड़ा समेत 13 रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट। झांकी आयोजकों ने नेताओं के रथों को पीछे रखने की मांग की। पूरी गाइडलाइन यहाँ पढ़ें।
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : स्त्री स्वास्थ्य में आई क्रांति, रोबोटिक सर्जरी से बदलेगा जटिल...

कानपुर : स्त्री स्वास्थ्य में आई क्रांति, रोबोटिक सर्जरी से बदलेगा जटिल आपरेशन का तरीका

( संवाददाता विशाल सैनी )

कानपुर– महिला स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव लाते हुए वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना त्रिवेदी द्वारा एक वर्कशॉप आयोजन आईएमए में किया गया।डॉक्टर त्रिवेदी ने अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जिकल सिस्टम का उपयोग करते हुए हाल ही में दर्जनों जटिल आपरेशनों को सफलता पूर्वक किया है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से हिस्टेरेक्टामी, फाइब्राएड रिमूवल,एंडोमेट्रियोसिस सर्जरी, गर्भाशय में गिरावट यानि प्रोलैप्स की सर्जरी,गाइनी कैंसर सर्जरी , प्रजनन शमता बढ़ाने वाली सर्जरी को और सटीक बनाया जा सकता है। जिससे तेज रिकवरी,अस्पताल से जल्दी छुट्टी और आपरेशन के बाद कम दर्ज जैसे फायदे मिलते हैं। डॉक्टर त्रिवेदी ने द विंची सर्जिकल सिस्टम पर प्रकाश डाला। सर्जन के लिए यह तकनीक बहुत उपयोगी इसलिए साबित हो रही है क्योंकि इसमें 3 डी मैग्निफाइड विजन अधिक नियंत्रण के माध्यम से अत्यंत सटीकता के साथ जटिल सर्जरी करने की सुविधा मिलती है। रोबोटिक इंस्ट्रूमेंट में कलाई होती है जो बिल्कुल ह्यूमन हैंड्स की तरह काम करती है। डॉक्टर त्रिवेदी ने रोबोटिक सर्जरी की नवीनतम तकनीकें जैसे फायरफ्लाई इमेजिंग,टाइल प्रो की भी चर्चा की। जो सर्जरी के दौरान अंगों को बेहतर तरीके से देखने में और समझने में मदद करती है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा “रोबोटिक सर्जरी से हमें वह सटीकता और नियंत्रण मिलता है जो पारंपरिक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में संभव नहीं था। यह महिलाओं की सेहत के लिए एक नई दिशा है।”रोबोटिक सर्जरी महिलाओं के लिए गेम चेंजर है। जिन महिलाओं को पहले डर लगता था आज वे आत्मविश्वास के साथ ऑपरेशन थियेटर में जा रही हैं और अगले दिन अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। वर्कशॉप में डॉक्टरों ने दा विंची सर्जिकल सिस्टम जैसे तकनीकों को करीब से समझा। इस सीएमई को विभिन्न डॉक्टरों ने सराहा और एक ज्ञानवर्धक प्रेरणादायक और व्यवहारिक सत्र के रूप में स्वीकार किया। डॉक्टर अर्चना त्रिवेदी के काम को न सिर्फ चिकित्सा जगत में सराहना मिल रही है बल्कि यह अगली पीढ़ी के डॉक्टरों के लिए भी एक प्रेरणा बन गया है। इस सर्जरी ने कानपुर को उन्नत सर्जरी के क्षेत्र में एक नई पहचान दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments