Saturday, September 19, 2026

TOP NEWS

NTV TIME CRIMEX : ...

CRIMEX: 1925 का वो खौफनाक बावला मर्डर केस जिसने ब्रिटिश हुकूमत को हिला दिया और इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर को अपनी गद्दी छोड़नी पड़ी। पढ़ें पूरी फाइल।

राहुल गांधी को शादी...

इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी को प्रपोज करने दिल्ली से पहुंची युवती। करीना कपूर के पुराने बयान का हवाला देकर जताई शादी की इच्छा, सोशल मीडिया पर खबर वायरल।

ऐतिहासिक डील: अमेरिकी कंपनी...

अमेरिकी दिग्गज एप्लाइड मैटेरियल्स भारत में ₹42,000 करोड़ ($5 बिलियन) का निवेश करेगी। बेंगलुरु में 140 एकड़ का सेमीकंडक्टर रिसर्च पार्क बनेगा और हजारों नौकरियां मिलेंगी। पूरी खबर पढ़ें।

राहुल गांधी इंदौर दौरा:...

राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने महा-प्लान जारी किया है। शनिवार दोपहर 1 बजे से शहर के कई प्रमुख रास्तों पर रूट डायवर्शन रहेगा और भारी वाहनों पर बैन रहेगा। देखें पूरी रूट और पार्किंग गाइडलाइंस।
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : मोटर पम्प चोर धराया, नाबालिग चोर के पास से...

बैतूल : मोटर पम्प चोर धराया, नाबालिग चोर के पास से दो मोटर पंप सहित केबल किया बरामद

( संवाददाता अविनाश तायवाड़े )

मुलताई। थाना क्षेत्र में स्थित बुकाखेड़ी डैम पर लगे मोटर पंप चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने सापना डैम पर भी लगा मोटर पंप चुराया था। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी नाबालिक है। जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया बीते17 अप्रैल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक युवक नगरीय सीमा से सटे ग्राम कामथ के चौराहें पर चोरी के मोटर पम्प बेचने की फिराक मे घूम रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी एस के सिंह के मार्गदर्शन मे उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, पुष्पा धुर्वे, आरक्षक अरविंद,संजीत जाट की टीम के साथ ग्राम कामथ के चौराहे पर पहुँचकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा। पकड़े गए बाल अपचारी ने पूछताछ में अन्य साथियो के साथ मिलकर सापना डेम और बुकाखेडी डेम के पास से 2 नग मोटर पम्प और केबल चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक 15 एच.पी. का पनडुब्बी मोटर पम्प और एक 3 एच.पी का मोटर पम्प सहित लगभग 195 फिट वायर केबल विधिवत जप्त कर नाबालिक आरोपी के खिलाफ घारा 35 (1) (द) और 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज विवेचना प्रारंभ की। विवेचना में यह खुलासा हुआ कि एक मोटर पंप सापना डेम के पास से चोरी किया गया था ।जिसके संबंध में थाना बैतूल बाजार में अपराध पंजीबद्ध है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया अन्य फरार आरोपीयों की तलाश की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments