Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

TRAI New Rules: जियो,...

TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को सख्त आदेश! कम आय वाले यूजर्स के लिए लाएं बिना डेटा वाले सिर्फ वॉइस कॉलिंग और SMS के सबसे सस्ते मोबाइल रिचार्ज प्लान।

होंडा का बड़ा धमाका!...

होंडा ने भारत में लॉन्च किया नया Honda QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर। ₹1.35 लाख की कीमत और 3kWh बैटरी के साथ मिलेगी 145km की शानदार रेंज। पूरी डिटेल्स पढ़ें।

OnePlus N6 Lite Launched:...

OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च हो गया है। ₹17,000 की कीमत में 7000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स वाले इस बजट वनप्लस स्मार्टफोन की पूरी डिटेल्स यहाँ देखें।

ओडिशा के ढेंकनाल में...

ओडिशा के ढेंकनाल (Odisha Dhenkanal) में बिहार के जमुई जैसी शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहां मंदिर जा रहे पर्यटक जोड़े से बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशग्वालियर : प्री मानसून बना ग्वालियर वालों के लिए आफत! कहीं गिरी...

ग्वालियर : प्री मानसून बना ग्वालियर वालों के लिए आफत! कहीं गिरी दीवार तो कहीं सड़क में पड़े गड्ढे! देखें तस्वीरें

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्री मानूसन शुरु हो चुका है। ग्वालियर चंबल आंचल की बात करें तो पिछले 12 घंटे से मूसलाधार बारिश हो रही है। लेकिन प्री मानसून की पहली ही बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। बारिश के कारण कहीं सड़क धंस गई तो कहीं निर्माणाधीन मकान की दीवार भरभराकर गिर गई है। जिससे चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

मकान में रहने वाले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे की कई डरावनी तस्वीरें सामने आई है। प्री मानसून ने नगर निगम की बड़ी लापरवाही की पोल खोल कर रखी दी। जहां बिना परमिशन के मकान का निर्माण हो रहा था। हालांकि इस हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

वहीं जिले की चेतकपुरी में नवनिर्मित सड़क अचानक से धंस गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने आप को बड़ी मुश्किल से बचाया। अगर कोई वाहन चालक सड़क के गड्ढे में जा गिरता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

ग्वालियर की इस नव निर्मित सड़क को किसी कंपनी के द्वारा चेतकपुरी से यूनिवर्सिटी के ओर बनाया जा रहा है ऐसे में यह सड़क अभी हाल ही के दिनों में बनकर तैयार हुई है। जो बारिश के बाद अचानक करीब 3 से 4 फीट अंदर तक धसक गई। इसके बाद आनन-फानन में वहां पर वेरिकेटिंग की गई।

वहीं जब वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और आमजन से सड़क को लेकर बात की गई तो लोग प्रशासन और सरकार को कोसते हुए नजर आए। उनका कहना है कि यह ठेकेदार के द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार है। बड़ी बात तो यह है कि गड्ढों से कोई हादसा नहीं हुआ नहीं तो कोई नुकसान भी हो सकता था जिसका जिम्मेदार कौन होता।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments