Tuesday, October 27, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार में बसों पर...

हरिद्वार के लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई। चेकिंग अभियान में 20 बसों के चालान, 3 बसें सीज और 10 की फिटनेस निरस्त। पूरी खबर पढ़ें।

रुड़की में ग्रामीणों ने...

रुड़की के मूलदासपुर में सर्विस रोड न बनने पर ग्रामीणों ने रोका NHAI हाईवे का काम। ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू कराने के बाद शांत हुआ विवाद। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में पानी की...

इंदौर में पानी की बर्बादी करने वालों पर नगर निगम सख्त। आरआर कैट रोड पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर चालानी कार्रवाई शुरू, जानें पूरी खबर।

AI निवेश के बीच...

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सहित 4 देशों के 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने (Voluntary Exit Offer) का प्रस्ताव दिया है। भारत के 23,000 कार्यबल पर इसका असर हो सकता है। जानिए पूरी योजना और 1 दिसंबर की समयसीमा।
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर पुलिस ने 12 लाख रुपये के मोबाइल फोन किए रिकवर, कई...

छतरपुर पुलिस ने 12 लाख रुपये के मोबाइल फोन किए रिकवर, कई जिलों में चला अभियान

  • छतरपुर पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में लोगों की खुशी की ठिकाना नहीं था. वजह थी उनकी खोई हुई मोबाइल फोन उन्हें वापस मिल गई थी. जिला एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 गुम हुए मोबाइल फोन रिकवर किए और उनके मालिकों को सौंपे. आइए आपको इसके बारे में अधिक जानकारी देते हैं.

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर (Chhatarpur) जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी अगम जैन (Agam Jain) ने पुलिस लाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता में लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटाएं. एसपी जैन ने बताया कि साइबर सेल और विभिन्न थानों की टीम ने मोबाइल गुम होने के संबंधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विभिन्न कंपनियों के 88 मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया.

12 लाख रुपये की कुल कीमत

छतरपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई के तहत कुल 88 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है. उक्त बरामद किए गए मोबाइल फोन मजदूर रिक्शा चालक, एनजीओ कर्मचारी, किसान, गृहिणी, आदि के थे, जिन्हें वापस लौटाया गया है. उक्त सभी मोबाइल फोन को विभिन्न जिलों से ट्रेस कर बरामद किया गया है.

साइबर सेल की मदद से कार्रवाई

सभी मोबाइल फोन मालिकों ने मोबाइल फोन वापस मिलने पर पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया. एसपी अगम जैन ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उक्त कार्रवाई में एडिशनल एसपी विदिता डागर के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक किशोर पटेल प्रभारी सायबर सेल और पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा. पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कई जिलों से इन मोबाइल को बरामद किया.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments