Tuesday, October 27, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार में बसों पर...

हरिद्वार के लालजीवाला पार्किंग में परिवहन विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई। चेकिंग अभियान में 20 बसों के चालान, 3 बसें सीज और 10 की फिटनेस निरस्त। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर में पानी की...

इंदौर में पानी की बर्बादी करने वालों पर नगर निगम सख्त। आरआर कैट रोड पर ₹2,000 का स्पॉट फाइन। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देश पर चालानी कार्रवाई शुरू, जानें पूरी खबर।

AI निवेश के बीच...

माइक्रोसॉफ्ट ने भारत सहित 4 देशों के 60,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने (Voluntary Exit Offer) का प्रस्ताव दिया है। भारत के 23,000 कार्यबल पर इसका असर हो सकता है। जानिए पूरी योजना और 1 दिसंबर की समयसीमा।

उज्जैन में दरिंदगी: इंस्टाग्राम...

उज्जैन में इंस्टाग्राम के दोस्त ने मिलने बुलाकर चलती कार में इंदौर की महिला से गैंगरेप किया और बर्बरता की हदें पार कर दीं। पुलिस ने 2 मुख्य आरोपियों पर एफआईआर (FIR) दर्ज कर तलाश शुरू की है। पूरी खबर NTV TIME पर।
Homeउत्तराखंडरुड़की में ग्रामीणों ने रोका हाईवे का काम, सर्विस रोड न बनने...

रुड़की में ग्रामीणों ने रोका हाईवे का काम, सर्विस रोड न बनने से फूटा गुस्सा

रुड़की में ग्रामीणों ने रोका हाईवे का काम, सर्विस रोड न बनने से फूटा गुस्सा

अर्जुन धारीवाल
रुड़की। गांव मूलदासपुर उर्फ माजरा के ग्रामीणों ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के निर्माण कार्य को रोक दिया। ग्रामीणों ने हाईवे पर चल रहे ट्रक और डंपरों को रोककर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने बताया कि रुड़की-हरिद्वार हाईवे से गांव में आने वाले नए मार्ग पर निर्माणाधीन हाईवे के दौरान बनाए गए अंडरपास की ऊंचाई बहुत कम रखी गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में गांव में आने-जाने वाले बड़े और ऊंचे वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

इसी समस्या को देखते हुए ग्रामीणों के प्रयासों से अंडरपास के साथ-साथ निर्माणाधीन हाईवे के किनारे-किनारे गांव तक आने-जाने के लिए सर्विस रोड की स्वीकृति कराई गई थी। परियोजना निदेशक द्वारा लिखित में आश्वासन दिया गया था कि एक सप्ताह में कच्चा मार्ग और एक माह में पक्का मार्ग बना दिया जाएगा, लेकिन ठेकेदार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर संबंधित ठेकेदार पहुंचा और सर्विस रोड का निर्माण कार्य शुरू कराया। निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

मौके पर मौजूद रहे – ग्राम प्रधान देवराज सैनी, राजकुमार, गजे सिंह, सामाजिक संगठन के अध्यक्ष अंकित सैनी, पूर्व प्रधान प्रत्याशी मांगेराम धारीवाल, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संदीप सैनी, सुमित सैनी, हरीश सैनी, ग्राम पंचायत सदस्य विपिन सैनी, सचिन सैनी, शुभम सैनी, लक्की सैनी, संदीप सैनी, अक्षय सैनी सहित सैकड़ों ग्रामीण।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments