Sunday, September 20, 2026

TOP NEWS

पत्रकार समाज का दर्पण...

लेदगांव प्रेस क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार मिलन समारोह में पहुंचे विधायक ग्रेवाल। कहा- पत्रकार समाज का दर्पण और आम जनता के हितों के सच्चे संरक्षक होते हैं। पढ़ें पूरी खबर।

दुखद: इंदौर के उभरते...

दुखद: इंदौर के उभरते सोशल मीडिया स्टार नमन मीणा का आकस्मिक निधन, बेहद...

तेलंगाना: डिवाइडर से टकराकर...

तेलंगाना के सूर्यापेट में भीषण सड़क हादसा। डिवाइडर से टकराने के बाद वोल्वो कार बनी आग का गोला, सीट बेल्ट फंसे होने के कारण मशहूर न्यूरोसर्जन डॉ. जगदीश की जिंदा जलकर मौत। देखें पूरा सीसीटीवी वीडियो।

हर्षोल्लास के साथ मनाया...

शामली: जनपद शामली में भगवान महर्षि कालूबाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास...
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : रिश्वत लेते पकड़ाया तो पटवारी के पिता ने निगल लिये...

छतरपुर : रिश्वत लेते पकड़ाया तो पटवारी के पिता ने निगल लिये 5 हजार के नोट, कराना पड़ा एक्सरे

  • लोकायुक्त की यह कार्रवाई नौगांव में बिजली विभाग के बगल में पटवारी के निवास पर की गई। घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी सहित उसके पिता देवीदीन दुबे को आरोपित बनाया है। नोट पिता ने तत्काल मुंह में लेकर चबा लिए थे, इसलिए उन्हें एक्स-रे के लिए भेजा गया था, लेकिन एक्स-रे में नोट नजर नहीं आए।

छतरपुर के नौगांव में करारा हल्के के पटवारी पंकज दुबे को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए सागर लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही टीम का छापा पड़ा, पटवारी के पिता ने रिश्वत की राशि को मुंह में लेकर निगल लिया। ऐसे में टीम ने साक्ष्य के लिए पेट का एक्सरे भी कराया।

यह है पूरा मामला

  • नेगुआं गांव निवासी शिकायतकर्ता दयाराम राजपूत से पटवारी द्वारा सीमांकन के एवज में दस हजार रुपए मांगे जा रहे थे लेकिन बाद में पांच हजार रुपए में मामला जम गया था।

लोकायुक्त की यह कार्रवाई नौगांव में बिजली विभाग के बगल में पटवारी के निवास पर की गई।

घर में लगे सीसीटीवी का डीवीआर सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।

लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी सहित उसके पिता देवीदीन दुबे को आरोपित बनाया है

नोट पिता ने तत्काल मुंह में लेकर चबा लिए थे, इसलिए उन्हें एक्स-रे के लिए भेजा गया था, लेकिन एक्स-रे में नोट नजर नहीं आए।

डाॅक्टरों ने बताया कि कागज गल जाता है इसलिए एक्स-रे में नजर नहीं आएगा।

लोकायुक्त टीआई केपीएस वैन का कहना है कि पटवारी के खिलाफ भष्ट्राचार अधिनियम और उसके पिता पर साक्ष्य नष्ट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments