Wednesday, September 23, 2026

TOP NEWS

इंदौर MGM मेडिकल कॉलेज...

इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज में PG डॉक्टर के सुसाइड प्रयास पर NMC सख्त। रैगिंग, मानसिक प्रताड़ना और 392 घंटे ड्यूटी के आरोपों पर 24 घंटे में मांगी एक्शन रिपोर्ट।

MP No UPI Day:...

MP No UPI Day: मध्य प्रदेश के भोपाल और इंदौर में व्यापारियों ने आज नो-UPI डे का ऐलान किया है। ₹2000 से ऊपर ऑनलाइन पेमेंट बंद, जानें क्या है पूरा मामला।

आयुर्वेदिक चिकित्सा वैश्विक पथ...

23 सितम्बर, आयुर्वेद दिवस पर विशेष-आयुर्वेदिक चिकित्सा वैश्विक पथ की प्रगति पर अग्रसर(आयुर्वेद...

आजमगढ़ सामूहिक हत्याकांड: पत्नी,...

यूपी के आजमगढ़ में पत्नी, पुत्र और दो पुरोहितों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी अरविंद सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर। बंधक बनाए गए बच्चे सुरक्षित निकाले गए।
Homeमध्य प्रदेशछतरपुर : 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त...

छतरपुर : 4 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई

सागर लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को छतरपुर में एक भ्रष्ट पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी ने वसीयत के नामांतरण के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसमें से 4 हजार रुपये लेते समय उसे पकड़ा गया। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया है। लोकायुक्त की कार्रवाई छतरपुर तहसील के गहरवार हल्का नंबर-29 के पटवारी श्यामलाल अहिरवार के खिलाफ हुई। निरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि फरियादी पुष्पेंद्र अहिरवार निवासी निवरिया ने शिकायत की थी कि उनके नाना की मृत्यु के बाद जमीन के वसीयत नामांतरण के लिए पटवारी श्यामलाल ने 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 1 हजार रुपये वह दे चुका है।

शेष राशि की मांग को लेकर पटवारी द्वारा पुष्पेन्द्र को परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते पुष्पेंद्र ने सागर लोकायुक्त में शिकायत कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद ट्रैप की योजना बनाई। निरीक्षक रंजीत सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को पटवारी श्यामलाल को उनके देरी रोड कृष्णा कॉलोनी स्थित निवास पर 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

फरियादी पुष्पेंद्र अहिरवार ने बताया कि पटवारी ने बिना रिश्वत लिए नामांतरण करने से साफ मना कर दिया था। लोकायुक्त ने पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। श्यामलाल के घर से कुछ दस्तावेज और साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments