Friday, October 23, 2026

TOP NEWS

कल करेंगे मुख्यमंत्री डॉ....

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 24 अक्टूबर को सरदारपुर में ₹2,387.60 करोड़ की नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इससे धार और झाबुआ जिलों के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को आधुनिक सिंचाई का लाभ मिलेगा। पूरी जानकारी पढ़ें।

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।
HomeUncategorizedपड़रिया कला में मिट्टी धसकने की घटना में मृत महिला के परिजनों...

पड़रिया कला में मिट्टी धसकने की घटना में मृत महिला के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य कर पहुंचाई सहायता

डिंडौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया कला में निजी भूमि से छुई मिट्टी निकालने के दौरान हुई दुर्घटना में मृत महिला के परिजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पड़रिया कला स्थित निजी भूमि खसरा क्रमांक 230, रकबा 0.41 हेक्टेयर, जिसकी भूमिस्वामी शांति बाई हैं, में आसपास के ग्रामीण अपने कच्चे मकानों की छपाई के लिए छुई मिट्टी निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान मिट्टी धसकने से दुर्घटना घटित हो गई। घटना के समय कुछ ग्रामीण सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि ममता बाई झरिया (उम्र 47 वर्ष), पति केशव झरिया, मिट्टी के नीचे दब गईं।

घटना की सूचना प्राप्त होते ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शहपुरा श्री ऐश्वर्य वर्मा प्रशासनिक अमले के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। जेसीबी मशीन की सहायता से महिला को बाहर निकाला गया तथा 112 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

जिला प्रशासन ने बताया कि मृतका का संबल कार्ड पंजीकृत होने के कारण शासन की ओर से पात्रतानुसार 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अतिरिक्त रेडक्रॉस समिति से 50 हजार रुपये की सहायता राशि तथा अंत्येष्टि कार्यक्रम हेतु आवश्यक आर्थिक सहयोग भी तत्काल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत महिला को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।

जिला प्रशासन द्वारा घटना से प्रभावित परिवार को शासन की विभिन्न सहायता योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments