Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

इंदौर में सड़क पर...

इंदौर में अब सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए देने होंगे पैसे। नगर निगम (IMC) ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए लागू कर रहा है नई ऑन-रोड पार्किंग पॉलिसी। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

राहुल से कारोबारी बोले-...

दिल्ली में 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका। CTI ने पत्र लिखकर दिवाली सीजन में रामलीला मैदान की रैली को टालने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

पीएम जनमन योजना के...

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, सभी कमियां दूर होने के बाद...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर से किसानों के खातों...
HomeUncategorizedपीथमपुर में स्कूली छात्रा का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी...

पीथमपुर में स्कूली छात्रा का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में मामला दर्ज

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ सेक्टर-01 थाना पुलिस ने स्कूली छात्रा का पीछा कर उस पर अभद्र टिप्पणियां करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल धार भेज दिया गया हैl

यह है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा उसके स्कूल एवं अन्य स्थानों पर आने-जाने के दौरान लगातार उसका पीछा किया जाता है। रास्ते में आते-जाते समय आरोपी उसके प्रति अश्लील व आपत्तिजनक टिप्पणियां भी करता था। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 564/2026 के तहत BNS की धारा 75(2), 78(2), 79, 351(2) और POCSO Act की धारा 11(i)/12, 11(iv)/12 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया l

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए धार पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक पीथमपुर तथा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए आरोपी रोहित पटेल (24 वर्ष), पिता बसंत कुमार पटेल को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से ग्राम महगुवा (नरसिंहपुर) का निवासी है और वर्तमान में पीथमपुर की छत्रछाया कॉलोनी में रह रहा था।

अदालत से भेजा जेल

आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जिला जेल धार भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण ठाकरे, उपनिरीक्षक दशरथसिंह मंडलोई और प्रधान आरक्षक अनिल द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही l

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments