Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार जिले के सरदारपुर से किसानों के खातों...

ट्रंप का बड़ा दावा:...

Donald Trump Claim: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, 250% टैरिफ लगाने और अमेरिका से कारोबार बंद करने की धमकी देकर रुकवाई थी भारत-पाकिस्तान की जंग। जानें पूरी खबर।

MoRTH का बड़ा फैसला:...

Car Safety Rules India: भारत में 1 अक्टूबर 2030 से सभी नई कारों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक (AEBS) अनिवार्य होगा। ड्राइवर को झपकी आने पर अलार्म बजाएगी गाड़ी।

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।
Homeमध्य प्रदेशरतलाम के ताल में लोकायुक्त ने पटवारी संघ के अध्यक्ष को रिश्वत...

रतलाम के ताल में लोकायुक्त ने पटवारी संघ के अध्यक्ष को रिश्वत लेते पकड़ा

  • इशारा मिलते ही टीम के सदस्य वहां पहुंचे तथा प्रभुलाल गरवाल को पकड़कर उसके पास से रिश्वत के रुपये जब्त किए। लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि पटवारी प्रभुलाल गरवाल को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

रतलाम। जिले के ताल नगर में लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के दल ने ताल तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष व पटवारी आरोपित प्रभु कुमार गरवाल को एक व्यक्ति से सीमांकन का पंचनामा देने के लिए चार हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से रुपये जब्त कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • जानकारी के अनुसार फरियादी किशनलाल आंजना निवासी ग्राम कोट कराड़िया ने पिछले दिनों उज्जैन स्थित लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि हल्का नंबर 24 के पटवारी आरोपित प्रभुलाल गरवाल द्वारा जमीन के सीमांकन का पंचनामा नहीं दिया जा रहा है।
  • पंचनामा देने के लिए उसके द्वारा पांच हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। एसपी लोकायुक्त ने शिकायत का सत्यापन कराकर पटवारी प्रभुलाल गरवाल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े के लिए टीम गठित की गई।टीम डीएसपी राजेश पाठक के नेतृत्व में बुधवार दोपहर ताल नगर पहुंची।
  • फरियादी किशनलाल आंजना ने पुरानी तहसील कार्यालय परिसर में जाकर प्रभुलाल गरवाल को रिश्वत के चार हजार रुपये दिए तथा तत्काल आसपास छिपकर खड़े लोकायुक्त टीम के सदस्यों को इशारा किया।
  • इशारा मिलते ही टीम के सदस्य वहां पहुंचे तथा प्रभुलाल गरवाल को पकड़कर उसके पास से रिश्वत के रुपये जब्त किए।
  • लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि पटवारी प्रभुलाल गरवाल को चार हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
  • टीम में इंस्पेक्टर हीना डाबर, आरक्षक हितेश लालवात, श्याम शर्मा, शिवकुमार शर्मा, संदीप कदम शामिल है। प्रभुलाल को ताल पुलिस थाने ले जाया गया है, जहां उसके खिलाफ कागजी कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments