Friday, October 23, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
HomeUncategorizedशहपुरा में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों...

शहपुरा में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

शहपुरा* महिला एवं बाल विकास परियोजना शहपुरा अंतर्गत सेक्टर शहरी शहपुरा के  संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर राष्ट्रीय पोषण सप्ताह अत्यंत उत्साह और विभिन्न जागरूकता गतिविधियों के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों को सही पोषण के प्रति जागरूक करना तथा कुपोषण को जड़ से समाप्त करना रहा।
परियोजना अधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं और माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान उपस्थित जनसमुदाय को दैनिक आहार में मोटे अनाज (मिलेट्स), हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें और मौसमी फलों को शामिल करने की सलाह दी गई।
विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का हुआ आयोजन
सप्ताह भर चले इस आयोजन के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर कई रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधियां आयोजित की गईं:
*पोषण थाली प्रतियोगिता:* महिलाओं ने घर पर उपलब्ध पौष्टिक सामग्रियों से सुसज्जित आकर्षक ‘पोषण थाली’ का प्रदर्शन किया।
*सुपोषित बाल प्रतियोगिता* : स्वस्थ और सुपोषित बच्चों की माताओं को प्रोत्साहित कर पुरस्कृत किया गया।
*परामर्श सत्र:* गर्भवती और धात्री (स्तनपान कराने वाली) माताओं को शिशु के प्रथम 1000 दिनों के महत्व और उचित खान-पान की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी नागरिकों को अपने परिवार और आसपास के क्षेत्र को कुपोषण मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सही पोषण ही सशक्त और स्वस्थ समाज की पहचान है।
उक्त कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद सुरेंद्र साहू वार्ड क्रमांक 8 की पार्षद देवेंद्र साहू समाजसेवी संजय सोनी परियोजना अधिकारी रितेश पटेल सुपरवाइजर प्रतिभा साहू एवं सुपरवाइजर कंचन तिवारी सहित समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका हितग्राही महिला एवं बच्चे उपस्थित रहे

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments