कलेक्टर के निर्देश पर विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय, शिक्षक एवं कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर रहेंगे उपस्थित*
*डिंडौरी26 सितंबर 2026*
जिले में लगातार हो रही अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए विद्यार्थियों एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार आज 26 सितंबर 2026 को जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों, CBSE विद्यालयों, नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय एवं अनुदान प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं में नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
इसके साथ ही जिले के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में भी आज एक दिवस का अवकाश रहेगा। यह निर्णय जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए विद्यार्थियों एवं बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।
अवकाश के दौरान समस्त शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा अन्य कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर विद्यालयीन/कार्यालयीन समय में उपस्थित रहेंगे।
रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी



