Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

Silver Price Crash: त्योहारी...

Silver Price Crash: त्योहारी सीजन के बीच चांदी के दामों में ऐतिहासिक गिरावट आई है। चार दिन में चांदी ₹16,500 से ज़्यादा टूटकर ₹2 लाख के स्तर से नीचे आ गई है। जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें और आगे की संभावित स्थिति।

Bank Holidays in November:...

Bank Holidays in November: नवंबर महीने में 5 रविवार और 2 शनिवार समेत कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा। अपने राज्य के अनुसार छुट्टियों की पूरी लिस्ट यहाँ देखें।

Panna Mascot Hospital: पन्ना...

Panna Mascot Hospital News: पन्ना के मैस्कॉट अस्पताल में अवैध गर्भपात का बड़ा खुलासा। भ्रूण को ट्यूमर बताकर ₹2000 में दफनाने के मामले में CMHO ने अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

महेश्वर घाट पर मिले...

मध्य प्रदेश के महेश्वर घाट पर इंदौर के 343 असली वोटर आईडी कार्ड लावारिस मिले हैं। कांग्रेस ने इसे 'वोट चोरी का सबूत' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर FIR दर्ज कराने के लिए मोर्चा खोल दिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : एमपी के पूर्व महाधिवक्ता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार,...

इंदौर : एमपी के पूर्व महाधिवक्ता का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार, वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया

( संवाददाता आशीष जवखेड़कर )

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कानूनविद, अधिवक्ता व समाजसेवी आनंद मोहन माथुर Anand Mohan Mathur का निधन हो गया है।

मध्यप्रदेश के वरिष्ठ कानूनविद, अधिवक्ता व समाजसेवी आनंद मोहन माथुर Anand Mohan Mathur का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली। परिजनों के मुताबिक आनंद मोहन माथुर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में रविवार को होगा। 97 वर्ष के आनंद मोहन माथुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। वे मध्यप्रदेश के महाधिवक्ता भी रह चुके थे। माथुर के निधन पर प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

इंदौर के वरिष्ठ वकील बताते हैं कि आनंद मोहन माथुर की प्रदेश के साथ ही देशभर में कानून विशेषज्ञ के रूप में खासी ख्याति थी। उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कानूनी विशेषज्ञ के तौर पर देश का नेतृत्व भी किया।

आनंद मोहन माथुर देशभक्त थे और आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। वे वकालत के साथ ही सामाजिक कुरीतियों और अन्याय के खिलाफ भी खुलकर लड़ाई लड़ने में विश्वास रखते थे। स्वर्गीय आनंद मोहन माथुर ने अधिवक्ता के रूप में कानून के जानकार होने और वकालत के अनुभव का पीड़ितों और शोषितों के हित में उपयोग किया। अधिवक्ता बनने के पहले उन्होंने कॉलेज में अध्यापन कार्य भी किया।

परिजनों के मुताबिक पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर का अंतिम संस्कार 23 मार्च को रामबाग मुक्तिधाम पर किया जाएगा। इससे पहले उनके निज निवास रतलाम कोठी से सुबह 11 बजे से अंतिम यात्रा निकलेगी।

पूर्व महाधिवक्ता आनंद मोहन माथुर के निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने शोक जताया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने एक्स हेंडल पर पोस्ट करते हुए माथुर के निधन पर दुख व्यक्त किया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments