Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

शाहरुख खान परिवार संग...

शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। बप्पा के चरण स्पर्श करते हुए किंग खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘वो मेरी बेटी जैसी,...

इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर दिए बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि संध्या उनकी बेटी जैसी हैं और कांग्रेस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। पूरी खबर NTV TIME पर पढ़ें।

Kalkaji Gangrape Case: कालकाजी...

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप। पुलिस मुठभेड़ के बाद एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग में पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली। पढ़ें पूरी खबर।

CRIMEX:खूनी आशिकी और सियासत...

खेल, रसूख और खूनी लव-ट्रायंगल का वो सनसनीखेज कॉकटेल, जिसने बैडमिंटन स्टार सैय्यद मोदी की जान ले ली! जानिए लखनऊ के इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की पूरी इनसाइड स्टोरी।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर चोरल में युवक की नदी में डूबने से मौत, वीडियो आया...

इंदौर चोरल में युवक की नदी में डूबने से मौत, वीडियो आया सामने

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के समीप सिमरोल थाना क्षेत्र के चोरल में रविवार को खतरनाक स्थान पर नहाने गए एक युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान खजराना थाना क्षेत्र निवासी मोहसिन के रूप में हुई है।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक नदी में डूबता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि मोहसिन पर्यटक स्थल चोरल घूमने आया था और प्रशासन की रोक के बावजूद वह नदी में नहाने चला गया। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल को सूचना मिलने पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

बता दें कि चोरल समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर प्रशासन द्वारा पहले से ही चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिनमें खतरनाक स्थानों पर जाने और नहाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। बावजूद इसके, लापरवाही बरतने से इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने एक बार फिर पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments