Tuesday, September 22, 2026

TOP NEWS

जमुई पुलिस मुठभेड़: छात्रा...

बिहार के जमुई छात्रा बदसलूकी मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। भागने की कोशिश के दौरान पैर में गोली लगने से आरोपी घायल है। पढ़ें पूरी खबर।

शाहरुख खान परिवार संग...

शाहरुख खान पत्नी गौरी और बेटी सुहाना संग लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे। बप्पा के चरण स्पर्श करते हुए किंग खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

‘वो मेरी बेटी जैसी,...

इंदौर में महिला पार्षद संध्या यादव पर दिए बयान पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि संध्या उनकी बेटी जैसी हैं और कांग्रेस बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। पूरी खबर NTV TIME पर पढ़ें।

Kalkaji Gangrape Case: कालकाजी...

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप। पुलिस मुठभेड़ के बाद एक मुख्य आरोपी गिरफ्तार, फायरिंग में पुलिसकर्मी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हेलमेट को पहनाई माला, दी श्रद्धांजलि

इंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, हेलमेट को पहनाई माला, दी श्रद्धांजलि

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

कलेक्टर आशीष सिंह द्वारा जिले में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। हेलमेट के बिना अब न तो पेट्रोल पंप पर पेट्रोल दिया जा रहा है और न ही शासकीय कार्यालयों में प्रवेश की अनुमति है। इस आदेश के बाद जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है, वहीं कांग्रेस ने भी इस आदेश के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

सोमवार को इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए हेलमेट को माला पहनाकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने इस आदेश को “तुगलकी फरमान” बताया। कांग्रेसियों का कहना है कि शहर के रेंगते हुए ट्रैफिक में हेलमेट की आवश्यकता नहीं है, इसे केवल शहर की सीमा के बाहर अनिवार्य किया जाना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा नेताओं और शहर के जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। फिलहाल कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि हेलमेट की अनिवार्यता खत्म करने के लिए वह लगातार धरना-प्रदर्शन जारी रखेंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments