Saturday, April 25, 2026

TOP NEWS

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...

भीषण गर्मी से बचाव...

डिंडौरी : 21 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में...

रीवा : पूर्व जनपद...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) वीडियो वायरल होते ही राजनीति तेज हो गई है। मऊगंज से...

इंदौर में लव जिहाद:...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर में ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में ठेला लगाने की बात पर हुआ विवाद, युवक को उतार...

इंदौर में ठेला लगाने की बात पर हुआ विवाद, युवक को उतार दिया मौत के घाट

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में चोईथराम मंडी के बाहर ठेला लगाने के विवाद में तीन बदमाशों ने डंडों से पीटकर एक सब्जी विक्रेता की हत्या कर दी। मृतक का भी आपराधिक रिकॉर्ड है। वह चोइथराम मंडी में सब्जी बेचने और हम्माली का काम करता था। शाम के समय ठेला लगाने की बात पर उसका वहीं काम करने वाले तीन बदमाशों से झगड़ा हो गया था।

राजेंद्र नगर थाने के टीआई नीरज बिरथरे के मुताबिक, मृतक का नाम विष्णु पंवार निवासी गड़बड़ी पुलिया है। विष्णु की हत्या में विक्की व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विष्णु का ठेला लगाने की बात पर विवाद इतना बढ़ा कि विक्की और उसके साथियों ने विष्णु की डंडों से जमकर पिटाई कर दी। विक्की ने विष्णु के सिर पर डंडा मारकर सिर फोड़ दिया, गंभीर चोट लगने से वह वहीं गिर पड़ा। अन्य लोग घायल हालत में उसे अस्पताल लेकर गए। अधिक खून बह जाने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतक विष्णु क्षेत्र का गुंडा था। उसका आपराधिक रिकॉर्ड है और वह पूर्व में जिला बदर भी हो चुका है। विष्णु मंडी में ब्याज से रुपए चलाने का भी काम करता है। हालांकि, आरोपी विक्की के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments