Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

Canara Bank & BOI...

Canara Bank & BOI Recruitment 2026: केनरा बैंक में 3500 अप्रेंटिस और बैंक ऑफ इंडिया में 205 पदों पर निकली बंपर भर्ती। बिना लिखित परीक्षा के चयन, जल्द करें आवेदन।

एशियन गेम्स 2026: भारतीय...

एशियन गेम्स 2026 से बड़ी खबर। भारतीय हॉकी अंपायर गुरिंदर सिंह सांघा पर मलेशियाई महिला अफसर से यौन उत्पीड़न का आरोप, टूर्नामेंट से बाहर कर भारत भेजा गया।

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा...

आंगनवाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत 'आंगन मिलन' कार्यक्रम आयोजित संपन्न...

मुम्बई के शिवाजी पार्क...

मुम्बई के शिवाजी पार्क में CJP का विशाल 'जेल भरो आंदोलन'। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशइंदौर में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, 313 युवाओं...

इंदौर में नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी का बड़ा खुलासा, 313 युवाओं के दस्तावेज बरामद; आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर के विजयनगर थाना पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से धोखाधड़ी करने और ओरिजिनल डाक्यूमेंट वापस देने के बदले पैसों की मांग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मयंक सर्राफ की पत्नी पूजा सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस मयंक सर्राफ को गिरफ्तार कर उसके कार्यालय से 313 युवाओं की ओरिजिनल मार्कशीट, डिग्रियां और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद कर चुकी है। अब जांच में सामने आए वित्तीय लेन-देन के आधार पर पुलिस ने उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया है।

दरअसल पुलिस के मुताबिक मयंक सर्राफ अपनी कंसल्टेंसी के माध्यम से युवाओं को अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा देता था। इस दौरान वह अभ्यर्थियों से उनकी ओरिजिनल मार्कशीट, डिग्रियां और अन्य दस्तावेज जमा करवा लेता था। जब युवाओं को नौकरी नहीं मिलती थी और वे अपने दस्तावेज वापस मांगते थे, तब उनसे पैसों की मांग की जाती थी। शिकायत मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस ने कुछ समय पूर्व कार्रवाई करते हुए मयंक सर्राफ को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच के दौरान उसके कार्यालय से 313 युवाओं के मूल दस्तावेज बरामद हुए। आगे की जांच में पुलिस को आरोपी की पत्नी पूजा सर्राफ के बैंक खाते में इस मामले से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के प्रमाण मिले, जिसके बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों के बैंक खातों और लेन-देन की जांच कर रही है, साथ ही अन्य संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद दस्तावेज उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने के लिए पुलिस ने विशेष टीम का गठन भी किया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments