Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

एसपी रोहित काशवानी के...

गंज बासौदा (विदिशा, म.प्र.):सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात...

रुड़की से एम्स ऋषिकेश...

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर रुड़की से एम्स ऋषिकेश के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा जल्द शुरू होगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।

नगर पालिका परिषद पीथमपुर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ नगर पालिका परिषद पीथमपुर के...

बीसलपुर में बच्चों को...

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘साक्षर बचपन, सुरक्षित बचपन’ अभियान के...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर में 'बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच' का हुआ गठन, संस्कृति और सामाजिक समरसता...

पीथमपुर में ‘बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच’ का हुआ गठन, संस्कृति और सामाजिक समरसता के संरक्षण का लिया संकल्प

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगरी पीथमपुर में बुंदेलखंड मूल के नागरिकों द्वारा एक नए सामाजिक संगठन ‘बुंदेलखंड सांस्कृतिक मंच’ का विधिवत गठन किया गया है। इस अवसर पर आयोजित बैठक में क्षेत्र में रह रहे नागरिकों ने एकजुट होकर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक पहचान को सहेजने, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और अपनी जड़ों से जुड़े रहने का सामूहिक संकल्प लिया।

संगठन का मुख्य उद्देश्य बुंदेली बोली, लोक कलाओं, परंपराओं और गौरवशाली विरासत का संरक्षण करना है। इसके साथ ही यह मंच स्थानीय बुंदेलखंडवासियों के बीच परस्पर एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का कार्य करेगा, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को अपने समृद्ध इतिहास, शौर्य गाथाओं और सांस्कृतिक मूल्यों से निरंतर जोड़ा जा सके।

‘एक मंच, एक परिवार, एक पहचान’ के मूल मंत्र के साथ शुरू हुए इस संगठन ने क्षेत्र के सभी बुंदेलखंडवासियों से एकजुट होकर मंच को मजबूत बनाने का आह्वान किया है। आयोजकों ने विश्वास जताया कि यह पहल पीथमपुर की धरती पर बुंदेली संस्कृति की आन, बान और शान को स्थापित करने में मील का पत्थर साबित होगी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments