Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

इंदौर मेट्रो: हाईकोर्ट का...

• इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई पर बड़ा निर्देश दिया है। हजारों तोतों की सुरक्षा के लिए पक्षी विशेषज्ञों की निगरानी में काम होगा और मेट्रो प्रशासन को हर साल रिपोर्ट देनी होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को दी 20 करोड़...
Homeमध्य प्रदेशकटनी तिलक कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्रों ने भरी हुंकार,कई गिरफ्तार

कटनी तिलक कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्रों ने भरी हुंकार,कई गिरफ्तार

कटनी तिलक कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्रों ने भरी हुंकार,कई गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टर सतेंद्र जैन

कटनी। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई द्वारा शासकीय तिलक कॉलेज को ऑटोनोमस किए जाने की माँग लंबे समय से उठाई जा रही है। अनेकों बार ज्ञापन,हस्ताक्षर अभियान के उपरांत एनएसयूआई के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने छात्रों के साथ कॉलेज को ऑटोनोमस एवं अन्य सात सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया।प्रदेश सचिव एनएसयूआई अजय खटिक एवं छात्र नेता अभिषेक प्यासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्रों ने हुंकार भरीजानकारी अनुसार छात्रों ने सात सूत्रीय मांगें क्रमशः शासकीय तिलक कॉलेज को ऑटोनॉमस किए जाने,कॉलेज में एलएलबी एवं बीए.एलएलबी कोर्स प्रारम्भ कराए जाने, महिला छात्रावास की फीस में कटौती किए जाने, परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी रोकने,शिक्षा बजट कटौती एवं छात्रवृत्ति रोक बंद करने,लंबे समय से बंद पड़ी बस को निशुल्क कर प्रारंभ करने,गर्ल्स कॉमन रूम को पुनः प्रारंभ करने की माँग को लेकर प्रदर्शन हुआ। बिगड़ती स्थिति देख पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों पर वाटर चार्ज किया एवं बलप्रयोग कर प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं को गिरफ्तार किया गया। प्राचार्य द्वारा मांगों पर जल्द त्वरित कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही बताया की ऑटोनोमस की माँग पर कार्यवाही चल रही है प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमल पांडेय,आईटी सेल प्रदेश महासचिव द्वय सूर्यकांत कुशवाहा,शशांक गुप्ता,सचिन गर्ग,ऋषि सिन्हा,प्रिंस वंशकार,कृष्णा दुवे,प्रज्ज्वल साहू, सौरभ पांडे, सत्यम दवेदी,, अतुल पटेल, अनुराग पटेल, बिट्टन तिवारी,करन वर्मा,राजन साहू, प्रवीण सिंह, निखिल उपाध्याय,अंकित रजक,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments