Thursday, November 5, 2026

TOP NEWS

स्वामित्व योजना में लापरवाही...

45 दिन बाद भी 132 प्लॉट में से केवल 18 का पंजीयन, कलेक्टर...

हरिद्वार में आबकारी विभाग...

हरिद्वार में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, एक ही दिन में दो जगह...

चंबल में पुलिस का...

मुरैना पुलिस ने बानमोर के जंगलों में हुई मुठभेड़ के बाद इनामी डकैत कल्ली गुर्जर और उसके साथी अजय को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया।

इंदौर : मेट्रो के...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट और...
Homeमध्य प्रदेशकलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक...

कलेक्टर हर्ष सिंह की अध्यक्षता में जिला संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक संपन्न


डिंडौरी : 06 जनवरी, 2025
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री सुनील शुक्ला, एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन सहित जिला संयुक्त परामर्शदात्री समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने समिति के सभी सदस्यों से विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें मध्यप्रदेश पटवारी संघ डिंडौरी, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ डिंडौरी, मध्यप्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ सहित अन्य कर्मचारी संगठनों ने समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति, अंशकालिक कर्मचारियों के मानदेय, एरियर भुगतान, अवकाश संबंधी मुद्दों, कर्मचारियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य लाभ, जीवन बीमा सुविधा, सेवा निवृत्ति लाभ सहित अन्य मुद्दों पर अपना पक्ष रखा। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने तत्संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी संगठन पदाधिकारी अपने अध्यक्ष और सदस्यों की जानकारी वित्त एवं स्थापना विभाग में उपलब्ध कराएं। संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक प्रति तीन माह में नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। उन्होंने वेतनमान, वर्दी, समयमान, एरियर भुगतान एवं अन्य संबंधित मुद्दों के लिए विभागों को निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments