Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

मासूमों की जिंदगी से...

गंजबासौदा के बनवा जागीर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही। स्कूल में भरा गंदा पानी, दूषित हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर छात्र। पूरी खबर पढ़ें।

शर्मनाक: रीवा में महिला...

शर्मनाक: रीवा में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को CMO ने दी 'कमरे में 2...

एआईटीएससी 2026 में पीएचएचपी...

एआईटीएससी 2026 में पीएचएचपी एंड सी निदेशालय का शानदार प्रदर्शनसीनियर विंग बालिका दल...

पश्चिमी कमान ने मनाया...

पश्चिमी कमान ने मनाया 80वाँ स्थापना दिवसमनोज शर्मा,चंडीगढ़ : 15 सितम्बर 2026 ।...
Homeमध्य प्रदेशकाउंसलिंग के चार महीने बाद भी नहीं आए आदेश

काउंसलिंग के चार महीने बाद भी नहीं आए आदेश

काउंसलिंग के चार महीने बाद भी नहीं आए आदेश
सीएसी/बीएसई प्रतिनियुक्ति आदेश में देरी से परेशान अभ्यर्थियों ने सौंपा ज्ञापन
फोटो
बैतूल। जिले में सीएसी और बीएसई के पदों पर काउंसलिंग पूरी होने के चार महीने बाद भी प्रतिनियुक्ति आदेश जारी नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। इस समस्या को लेकर समस्त सीएसी और बीएसई अभ्यर्थियों ने मंगलवार को जिला परियोजना समन्वयक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने शीघ्र आदेश जारी करने की मांग की है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि 31 अगस्त 2024 को बैतूल को बीआरसी कार्यालय में उनकी काउंसलिंग संपन्न हुई थी। काउंसलिंग के दौरान यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही प्रतिनियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे। लेकिन, आज दिनांक तक भी आदेश जारी नहीं हुए हैं। इस लंबे इंतजार से अभ्यर्थियों में निराशा और आक्रोश है।
ज्ञापन सौंपने पहुंचे अभ्यर्थियों ने जिला परियोजना समन्वयक से अपील की है कि आदेश जल्द से जल्द जारी कराए जाएं, ताकि वे अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। जिला परियोजना समन्वयक और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बैतूल ने ज्ञापन प्राप्त कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments