Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

इंदौर मेट्रो: हाईकोर्ट का...

• इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई पर बड़ा निर्देश दिया है। हजारों तोतों की सुरक्षा के लिए पक्षी विशेषज्ञों की निगरानी में काम होगा और मेट्रो प्रशासन को हर साल रिपोर्ट देनी होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को दी 20 करोड़...
Homeमध्य प्रदेशखंडवा के बढ़िया तुला गांव में हड़कंप: गौवंश के अवशेष मिलने पर...

खंडवा के बढ़िया तुला गांव में हड़कंप: गौवंश के अवशेष मिलने पर पुलिस अलर्ट

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी दूर बढ़िया तुला गांव में गौवंश का सिर और मांस बोरी में मिलने से हड़कंप मच गया। गांव में एक घर के बाहर रखी तीन बोरियों में गौवंश का सिर और मांस बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह 5 बजे 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की और अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह सर्चिंग कर रही हैं।

रात 10:30 बजे मिली थी सूचना

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे गांव के कुछ लोगों को एक घर के सामने संदिग्ध बोरियां दिखाई दीं। लोगों के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग मौके से भाग निकले। जांच करने पर एक बोरी में पशु का सिर और दो बोरियों में मांस भरा मिला।

घटना की सूचना पर मोघट थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेश धारवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद नगर पुलिस और रामेश्वर चौकी पुलिस भी पहुंची। एसपी अभिनव बारंगे भी गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हिंदू संगठनों का हंगामा, रासुका की मांग

घटना के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता गांव पहुंचे और जमकर हंगामा किया। बजरंग दल के जिला संयोजक आदित्य मेहता ने कार्यकर्ताओं के साथ आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई की मांग करते हुए उनका जुलूस निकालने की बात कही।

एसपी बोले: पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा

एसपी अगम जैन ने कहा कि गौवंश मामले में 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मांस के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी। फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments