Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

दवा कंपनियों से ₹8,447...

महंगी दवा बेचने वाली कंपनियों से सरकार ₹8,447 करोड़ वसूलेगी, लेकिन ₹5,800 करोड़ कानूनी विवाद में फंसे हैं। जानें इलाज के खर्च और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती की पूरी रिपोर्ट।

इंदौर में सड़क पर...

इंदौर में अब सड़क पर गाड़ी खड़ी करने के लिए देने होंगे पैसे। नगर निगम (IMC) ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए लागू कर रहा है नई ऑन-रोड पार्किंग पॉलिसी। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

राहुल से कारोबारी बोले-...

दिल्ली में 1 नवंबर को राहुल गांधी की रैली से व्यापारियों को 10,000 करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका। CTI ने पत्र लिखकर दिवाली सीजन में रामलीला मैदान की रैली को टालने की मांग की। पूरी खबर पढ़ें NTV TIME पर।

पीएम जनमन योजना के...

निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं, सभी कमियां दूर होने के बाद...
Homeराजस्थानजयपुर : अवैध खनन के खिलाफ बहरोड़ सदर थाना पुलिस की कार्रवाई,...

जयपुर : अवैध खनन के खिलाफ बहरोड़ सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, 30 क्विंटल अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

ग्राम जखराना की पहाडिय़ों में अवैध खनन हो रहा है

कोटपूतली-बहरोड़. जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के निर्देश पर बहरोड सदर थाना पुलिस ने अवैध खनन पर शिकंजा कसते हुए कार्रवाई की है। पुलिस ने 30 क्विंटल अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जखराना की पहाडिय़ों में अवैध खनन हो रहा है। थानाधिकारी सीमा सिनसिनवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जखराना की पहाडिय़ोंं में छापेमारी की। मौके पर पुलिस को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 क्विंटल की मात्रा में चेजा कटले पत्थर भरे मिले। आरोपी दीपक कुमार पुत्र नरेश कुमार यादव (33वर्ष) निवासी जखराना, थाना बहरोड़ सदर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी के पास पत्थर परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। इस पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत पत्थर जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments