Sunday, May 31, 2026

TOP NEWS

ट्विशा केस: सीबीआई पूछताछ...

भोपाल/नई दिल्ली: चर्चित ट्विशा केस में जांच की आंच अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए...

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...
Homeउत्तर प्रदेशसोनभद्र : युवक को खुद को बताया अफसर, 9 लड़कियों से की...

सोनभद्र : युवक को खुद को बताया अफसर, 9 लड़कियों से की शादी, केस दर्ज

सोनभद्र में एक युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया कि युवक ने खुद को अफसर बताकर 9 महिलाओं से शादी रचाई है।

सोनभद्र जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को अफसर बताकर 9 शादियां की हैं। राबर्ट्सगंज कोतवाली में तीन महिलाओं ने सहिजन गांव निवासी राजन गहलोत पर झांसा देकर शादी करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। पुलिस ने संतकबीर नगर निवासी एक शिक्षिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं को नौकरी के नाम पर झांसा देने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि राजन गहलोत विशेषकर शिक्षिकाओं और नौकरीपेशा महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। शिक्षिका ने आरोप लगाया कि राजन ने एक महिला के सैलरी अकाउंट से 41 लाख रुपये का लोन भी लिया।

पहले पति से तलाक के बाद हुई दूसरी शादी

शिक्षिका ने बताया कि पहले पति से नौकरी को लेकर विवाद के बाद 2022 में तलाक हो गया। इसी दौरान पिता के एक परिचित के जरिए राजन गहलोत से संपर्क हुआ। उसने खुद को लखनऊ में आबकारी विभाग में अनुभाग समीक्षक के पद पर कार्यरत बताया। काशी के अन्नपूर्णा मंदिर में शादी हुई थी।

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत में कहा गया कि राजन गहलोत ने झांसा देकर अलग-अलग स्थानों की नौ महिलाओं से शादी की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments