Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

राहुल गांधी एक बहुत...

कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर बड़ा तंज! धार में शस्त्र पूजन के बाद बोले मंत्री- 'राहुल गांधी एक बहुत रहस्यमयी नेता हैं, वे कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता।' पढ़ें पूरी ख़बर।

Mahindra XUV 3XO ZNG...

Mahindra XUV 3XO ZNG: महिंद्रा ने भारत में अपनी पहली टर्बो-CNG SUV लॉन्च कर दी है। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी और 24.7 km/kg माइलेज के साथ आने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। जानिए इसके फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी डिटेल्स।

देवास में जवारा विसर्जन...

मध्य प्रदेश के देवास (राजोदा) में जवारा विसर्जन के दौरान बैंड के शोर से भड़कीं मधुमक्खियों ने 200 श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। इस हादसे में 40 लोग घायल हुए हैं, जबकि 200 डंक लगने से गंभीर एक युवक को इंदौर रेफर किया गया है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

PM Modi Vijayadashami Speech ...

सत्य की जीत विजयादशमी पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम विशेष संदेशनई दिल्ली:प्रधानमंत्री...
Homeमध्य प्रदेशडिंडोरी : एमपी में लड़की को मारकर पेड़ पर लटकाई लाश, इस...

डिंडोरी : एमपी में लड़की को मारकर पेड़ पर लटकाई लाश, इस बात की मिली सजा..

  • पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया चौंका देने वाला खुलासा, आरोपी गिरफ्तार…।

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवती की लाश बीते दिनों एक पेड़ पर लटकी मिली थी। पुलिस ने युवती की मौत को लेकर चौंका देने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक युवती को मारकर पेड़ पर उसकी लाश लटकाई गई थी और ये सबकुछ युवती के ही प्रेमी ने ही किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पेड़ पर लटकी मिली थी लाश

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि डिंडोरी कोतवाली थाना इलाके के टिकरिया गांव में 20 मार्च को एक युवती की लाश पेड़ पर लटकी होने की सूचना मिली थी। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और युवती की लाश को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत की वजह गला घोंटने से सामने आया जिसके बाद पुलिस ने मामले की बारीकी से तफ्तीश की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेमी निकला कातिल..

युवती का हत्यारा उसका ही प्रेमी निकला है जो कि शादीशुदा है। आरोपी का नाम धन्नू लाल यादव है जो कि टिकरिया गांव का ही रहने वाला है। तफ्तीश के दौरान पुलिस को युवती के धन्नू से प्रेम संबंध होने के बारे में जानकारी मिली थी। इस आधार पर पुलिस ने धन्नू को पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रंगपंचमी के दिन युवती ने उसे मिलने के लिए बुलाया था वो जब पहुंचा तो युवती शादी के लिए दबाव बनाने लगी जिसके कारण विवाद हो गया। तभी उसने साड़ी से उसका गला घोंट दिया था और लाश को पेड़ पर लटका दिया था जिससे सभी को लगे कि ये आत्महत्या है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments