Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

मुम्बई के शिवाजी पार्क...

मुम्बई के शिवाजी पार्क में CJP का विशाल 'जेल भरो आंदोलन'। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शबाना आज़मी, नसीरुद्दीन शाह और तुषार गांधी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।

एसपी रोहित काशवानी के...

गंज बासौदा (विदिशा, म.प्र.):सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और आम जनता को यातायात...

रुड़की से एम्स ऋषिकेश...

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देश पर रुड़की से एम्स ऋषिकेश के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा जल्द शुरू होगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को बड़ी राहत मिलेगी।

पीथमपुर में ‘बुंदेलखंड सांस्कृतिक...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ औद्योगिक नगरी पीथमपुर में बुंदेलखंड...
Homeमध्य प्रदेशनगर पालिका परिषद पीथमपुर ने गांधी जयंती ओर संकल्प सेवा अभियान के...

नगर पालिका परिषद पीथमपुर ने गांधी जयंती ओर संकल्प सेवा अभियान के अवसर पर किया पौधारोपण ओर स्वच्छता अभियान

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ नगर पालिका परिषद पीथमपुर के द्वारा 2 अक्टूबर, गांधी जयंती के अवसर पर अध्यक्षा, श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल ओर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल के नेतृत्व में प्रातः 8.30 बजे बागदुन तालाब के किनारे पौधारोपण किया गया, साथ ही महाराणा प्रताप बस स्टैंड पीथमपुर पर, आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद पीथमपुर, अध्यक्ष श्रीमती सेवंती सुरेश पटेल के द्वारा स्वच्छता के महत्व को बताते हुए कहा कि स्वच्छता वर्तमान में एक शासकीय कार्य ना हो कर एक नागरिक कर्तव्य हे ओर अपने घर, मोहल्ला ओर शहर को स्वच्छ रखना नगर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी हे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आरती गरवाल ने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न गतिविधियों ओर कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि नगर पालिका पीथमपुर उक्त अभियान अंतर्गत समस्त गतिविधियों को पूरा कर रही हे, ओर नगर पालिका पीथमपुर, नगर को स्वच्छ बनाने ओर योजनाओं ओर सेवाओं को धरातल पर उतारने हेतु प्रतिबद्ध हे।

उक्त आयोजनों पार्षद प्रतिनिधि रूपसिंह छाड़ोड़ी, विनोद चौहान,पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सुनेर, समाजसेवी कैलाश सागर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ में नगर पालिका परिषद पीथमपुर के अधिकारी, कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं ओर स्थानीय रहवासी उपस्थित रहे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments