Wednesday, August 26, 2026

TOP NEWS

अमेरिका के मोंटाना में...

अंतरराष्ट्रीय डेस्कअमेरिका के मोंटाना राज्य से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली...

नीति आयोग का खुलासा:...

नीति आयोग का खुलासा: देश में 8.7 करोड़ युवा पढ़ाई और रोजगार दोनों...

पीथमपुर तिरंगा कांवड़ यात्रा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर में 'राष्ट्र धर्म समरसता...

रफ्तार का कहर: बेकाबू...

एसीपी निधि सक्सेना की तत्परता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ,इंदौर (मध्य...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलादुन्नबी, सागौर से मंडलवदा तक निकला जुलूस

पीथमपुर में धूमधाम से मना ईद-ए-मिलादुन्नबी, सागौर से मंडलवदा तक निकला जुलूस

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश पर 1501वां ईद-ए-मिलादुन्नबी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सागौर, पीथमपुर, धन्नड़ (धन्नरखुर्द) और मंडलवदा क्षेत्रों में ‘जुलूस-ए-मोहम्मदी’ निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया।आयोजन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का कड़ा बंदोबस्त तैनात रहा। नूरी जामा मस्जिद (धन्नड़, वार्ड नंबर 2) के इमाम व खतीब मोहम्मद हसीब नवाज कादरी ने पर्व के सफल समापन पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने बताया कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का जश्न हर वर्ष की तरह इस बार भी अनुशासित तरीके से मनाया गया। कादरी ने जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पीथमपुर थाना पुलिस, पुलिस बल के जवानों और नगर पालिका के सफाई कर्मियों का आभार जताया। उन्होंने समाज में गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी एकता और भाईचारे को कायम रखने का संदेश भी दिया।नूरानी मस्जिद (धन्नड़, वार्ड नंबर 3) के इमाम हाफिज मोहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि जुलूस-ए-मोहम्मदी क्षेत्र के निर्धारित मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने जुलूस का स्वागत किया। मुस्तकीम ने बेहतर पुलिस व्यवस्था और प्रशासनिक सहयोग की सराहना करते हुए सभी को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

यह भी देखे 👉 https://ntvtime.com/पीथमपुर-तिरंगा-कांवड़-या/

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments