Friday, October 2, 2026

TOP NEWS

बीसलपुर में बच्चों को...

बीसलपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में ‘साक्षर बचपन, सुरक्षित बचपन’ अभियान के...

धार में राणी सती...

'ब्रज रसामृत' के रंग, बेटियों को मिलेगा कलारीपयट्टू युद्ध कला का प्रशिक्षण; अंतिम...

लगातार 8 हफ्तों से...

भारतीय शेयर बाजार में 25 साल की सबसे बड़ी मंदी। लगातार 8 हफ्तों की गिरावट से निवेशकों के ₹26 लाख करोड़ डूबे। जानें सेंसेक्स और निफ्टी क्रैश के 4 बड़े कारण।

छतरपुर में हैवानियत:बीच सड़क...

मध्य प्रदेश के छतरपुर (Chhatarpur Crime News) की अमलतास कॉलोनी में सनकी पति ने बीच सड़क पर पत्नी ज्योति चौरसिया की 15-20 वार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात का खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर : सागौर पुलिस का चेकिंग अभियान, लोडिंग वाहनों में मजदूरों को...

पीथमपुर : सागौर पुलिस का चेकिंग अभियान, लोडिंग वाहनों में मजदूरों को बैठाने पर भारी चालान और परमिट रद्द करने की चेतावनी

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ धार जिले में बढ़ते सड़क हादसों के बाद पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। पीथमपुर के सागौर थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। लोडिंग वाहनों में ज्यादा मजदूर और यात्री बिठाने वाले चालकों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गईl

धार और पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में हजारों मजदूर काम के लिए आते-जाते हैं। वे समय और किराया बचाने के लिए अक्सर मालवाहक वाहनों में बैठ जाते हैं। इन वाहनों में सुरक्षा इंतजाम नहीं होते। अचानक ब्रेक लगने या संतुलन बिगड़ने पर मजदूर सड़क पर गिर जाते हैं। क्षमता से ज्यादा लोग बिठाना भी हादसों की बड़ी वजह है।

शुक्रवार सुबह अभियान में थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे सहित सागौर पुलिस टीम ने कई मालवाहक वाहनों को रोका। चालकों को हिदायत दी गई कि सवारी ढोना अपराध है। नियम तोड़ने पर भारी चालान और परमिट रद्द होगा। वाहन चालकों और मजदूरों से अपील की गई कि वे जान जोखिम में न डालें और सिर्फ सवारी वाहनों का इस्तेमाल करें

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments