Tuesday, November 3, 2026

TOP NEWS

Indore News: इंदौर में...

इंदौर में पानी बर्बाद करने पर लगेगा ₹10,000 तक जुर्माना। IMC की बैठक में नई जल नीति मंजूर, अवैध नल कनेक्शन वैध कराने के लिए नागरिकों को मिली 21 दिन की मोहलत।

CJP प्रदर्शन में शामिल...

• CJP प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस। बॉम्बे हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद इमरान खान ने कोर्ट में दी बिना शर्त माफी की अंडरटेकिंग। जानिए क्या है पूरा मामला।

भगवानपुर के माजरा गांव...

भगवानपुर के माजरा गांव में श्मशान घाट के द्वार का निर्माण विवादों मेंपिलर...

15 दिन का अल्टीमेटम...

मुरमी टोला, कनेरी रैयत और कछरा टोला के ग्रामीणों ने शुरू किया धरना,...
Homeमध्य प्रदेशबकरे पर निकली 12 साल के बच्चे की बारात

बकरे पर निकली 12 साल के बच्चे की बारात

तुषित सीरोटिया / टीकमगढ़

बकरे पर निकली 12 साल के बच्चे की बारात

टीकमगढ़ में जमकर नाचे परिजन और रिश्तेदार, भाभी से शादी की अनूठी परंपरा

टीकमगढ़ में एक अनूठी परंपरा का वीडियो सामने आया है। यहां 12 साल के बच्चे की घोड़ी की जगह बकरे पर बारात निकाली गई। बैंड-बाजों पर परिजन ने जमकर डांस किया। आतिशबाजी भी हुई। इसके बाद सामाजिक परंपरा के तहत दूल्हे की उसकी भाभी से शादी कराई गई।
दरअसल, लोहिया समाज में यह अनोखी परंपरा करीब 400 साल से चली आ रही है। समाज में बड़े बेटे का कर्णछेदन का संस्कार शादी समारोह की तरह धूमधाम से किया जाता है।
रिश्तेदार भी हुए शामिल, पटाखे फोड़े शहर के ताल दरवाजा निवासी प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि उनके बड़े पोते राघव अग्रवाल (12) का कर्ण छेदन संस्कार गुरुवार को हुआ। शुक्रवार को समाज की परंपरा के अनुसार उसकी बकरे पर बारात निकाली गई। इसमें परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ निकाली गई बारात में खूब डांस हुआ। पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments