Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

इंदौर मेट्रो: हाईकोर्ट का...

• इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई पर बड़ा निर्देश दिया है। हजारों तोतों की सुरक्षा के लिए पक्षी विशेषज्ञों की निगरानी में काम होगा और मेट्रो प्रशासन को हर साल रिपोर्ट देनी होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को दी 20 करोड़...
Homeउत्तर प्रदेशबरेली में सिलिंडर धमाके से तबाही, गैस गोदाम में लगी भीषण आग,...

बरेली में सिलिंडर धमाके से तबाही, गैस गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर

बिथरी चैनपुर के रजऊ परसपुर गांव स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम में आग लगने के बाद दहशत का माहौल हो गया। देखते ही देखते आसपास भगदड़ मच गई। गोदाम में एलपीजी से भरे सिलिंडर फटने लगे। करीब 340 सिलिंडर फटने की बात कही जा रही है।

बरेली। बिथरी चैनपुर के रजऊ परसपुर गांव स्थित एक एलपीजी गैस गोदाम में आग लगने के बाद दहशत का माहौल हो गया। देखते ही देखते आसपास भगदड़ मच गई। गोदाम में एलपीजी से भरे सिलिंडर फटने लगे। करीब 340 सिलिंडर फटने की बात कही जा रही है।

500 मीटर तक गिरे सिलिंडर के टुकड़े

पूरी घटना सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर खड़े सिलिंडरसे भरे ट्रक में अचानक आग लगने के कारण दहशत फैल गई। गोदाम के आसपास का इलाका लोगों ने खाली करना शुरू कर दिया। सिलिंडर एक के बाद एक धमाकों के साथ फटने लगे। धमाकों से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोगों को गोदाम के पास जाने से रोका गया। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। बताया जा रहा है कि करीब साढ़े तीन सौ सिलिंडर

ट्रक के केबिन में आग लगने से हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि सोमवार को गोदाम में आपूर्ति के लिए सिलिंडरों से भरा ट्रक आया था। इस बीच ट्रक के केबिन में शार्ट सर्किट से आग लगी। ट्रक में कंडक्टर और ड्राइवर दोनों मौजूद थे। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग ने ट्रक में रखें सिलिंडरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक में रखे सिलिंडर भी देखते ही देखते फटने लगे।

खाक हो गया एजेंसी में रखा सारा सामान

एजेंसी मालिक मनोज मिश्रा ने आग लगने के बाद एजेंसी पर मौजूद अग्निशमन यंत्रों व रेत आदि का इस्तेमाल किया लेकिन आग नहीं बुझी तो पुलिस व फायर ब्रिगेड को फोन किया। आग की वजह से गैस एजेंसी के कार्यालय में रखें कंप्यूटर, कैमरे व दस्तावेज जल गए। गनीमत रही कि आग गोदाम के अंदर तक नहीं पहुंची जहां दूसरे सिलिंडर रखे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments