Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

ट्रंप का बड़ा दावा:...

Donald Trump Claim: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, 250% टैरिफ लगाने और अमेरिका से कारोबार बंद करने की धमकी देकर रुकवाई थी भारत-पाकिस्तान की जंग। जानें पूरी खबर।

MoRTH का बड़ा फैसला:...

Car Safety Rules India: भारत में 1 अक्टूबर 2030 से सभी नई कारों में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक (AEBS) अनिवार्य होगा। ड्राइवर को झपकी आने पर अलार्म बजाएगी गाड़ी।

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"
Homeमध्य प्रदेशबीच सड़क पर दनादन बरसाए थप्पड़, शख्स ने आदिवासी को पिटा तो...

बीच सड़क पर दनादन बरसाए थप्पड़, शख्स ने आदिवासी को पिटा तो भड़के जयस, चेतावनी के बाद पुलिस की कार्रवाई

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक आदिवासी को एक शख्स ने बीच सड़क पर दनादन थप्पड़ मारे हैं। इसको लेकर जयस में आक्रोश था। जब उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी आरोपी गिरफ्तार हुआ।

एनटीवी टाइम न्यूज/बड़वानी में एक आदिवासी शख्स की सरेआम पिटाई का मामला सामने आया है। जिसके बाद जयस ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस ने एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बड़वानी कोतवाली प्रभारी दिनेश कुशवाहा ने बताया कि पाटी थाना क्षेत्र के पलवट निवासी कन सिंह जमरे की शिकायत पर जूस बेचने वाले बलवंत चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 296, 115(2) और 351(3) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया। उसे नोटिस पर गिरफ्तार कर जमानत दे गई है।

गन्ने के जूस को लेकर हुआ बवाल

शिकायत के मुताबिक कन सिंह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ मजदूरी के लिए ग्राम छपरी जा रहा था। इसी दौरान बड़वानी के कारंजा चौराहे पर गन्ने का जूस लेने के दौरान आरोपी ने अपशब्द का प्रयोग कर उसकी पिटाई की। उसका आरोप था कि उसके बच्चों ने बलवंत के पड़ोस की गन्ने के जूस की दुकान पर जूस पीने की मांग की थी। उसके मना करने पर बलवंत ने यह समझा कि वह उसके ग्राहक दूसरे की दुकान पर भेज रहा है।

आरोपी ने दी सफाई

दूसरी ओर अनुसूचित जाति वर्ग के दुकानदार बलवंत का कहना था कि कन सिंह अपनी पत्नी की पिटाई कर रहा था। यह दृश्य उससे देखा नहीं गया और बीच बचाव का प्रयास किया और उसे छुड़ाकर अलग कर दिया। कन सिंह ने इसे गलत माना और उसके साथ विवाद कर लिया। इसके चलते उसने कन सिंह की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो वायरल होने पर जय आदिवासी युवा संगठन (जयस) ने कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments