Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
HomeUncategorizedबीज, खाद एवं कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग सख्त

बीज, खाद एवं कीटनाशक विक्रय में अनियमितता पर कृषि विभाग सख्त

किसान कल्याण तथा कृषि विभाग डिंडोरी द्वारा खरीफ वर्ष 2025 के लिए बीज, खाद एवं कीटनाशक के गुणवत्तायुक्त वितरण एवं विक्रय सुनिश्चित करने हेतु जिले में सघन गुण नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिलेभर में बीज, खाद और कीटनाशकों की गुणवत्ता और विक्रय पर निगरानी रखने हेतु जिला स्तरीय दल सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

 कृषि विभाग द्वारा कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं। पूर्व में आदान गुण नियंत्रण अभियान के अंतर्गत कुल 86 निरीक्षण किए गए थे, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 4 लाइसेंस निलंबित, 2 लाइसेंस निरस्त और 39 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे।

वर्तमान में भी सघन निरीक्षण एवं कार्यवाही का सिलसिला जारी है। अब तक कुल 123 संस्थानों का निरीक्षण किया गया है, जिनमें से 80 को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही 12 संस्थानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, 3 के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं एवं एक प्रतिष्ठान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। विभाग ने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अवैध भंडारण पाए जाने की स्थिति में कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

 गुण नियंत्रण निरीक्षक द्वारा अब तक बीज, खाद एवं कीटनाशक के कुल 192 नमूने संकलित किए गए हैं जिन्हें परीक्षण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है। परीक्षण परिणामों के आधार पर आगे की कार्यवाही सतत रूप से जारी रहेगी।

  कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे पंजीकृत विक्रेताओं से ही गुणवत्तापूर्ण सामग्री क्रय करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments