Saturday, October 24, 2026

TOP NEWS

Gwalior Madrasa Raid: ग्वालियर...

ग्वालियर में बिना मान्यता चल रहे दारुल कुरान मदरसे पर बाल आयोग और CWC की बड़ी छापेमारी। बंद कमरे से मिलीं 8 बच्चियों समेत 26 बच्चे रेस्क्यू; मदरसा सील, जांच जारी।

MP Semiconductor Summit 2026:...

"मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट 2026: एमपी में चिप, बैटरी और डेटा सेंटर पर ₹15,000 करोड़ का निवेश। इंदौर बनेगा नया हाई-टेक हब, मिलेंगे 20,000 से ज्यादा रोजगार। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।"

इंदौर मेट्रो: हाईकोर्ट का...

• इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो स्टेशन के लिए पेड़ों की कटाई पर बड़ा निर्देश दिया है। हजारों तोतों की सुरक्षा के लिए पक्षी विशेषज्ञों की निगरानी में काम होगा और मेट्रो प्रशासन को हर साल रिपोर्ट देनी होगी।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 को दी 20 करोड़...
Homeमध्य प्रदेशबुरहानपुर : खुदाई में निकला प्राचीन कमरा और गुप्त तहखाना, देखने उमड़ा...

बुरहानपुर : खुदाई में निकला प्राचीन कमरा और गुप्त तहखाना, देखने उमड़ा पूरा शहर

राजपुरा इलाके के एक मकान में नींव की खुदाई के दौरान अनाज संग्रहण का एक कमरा और तहखाना निकला है। क्षेत्रीय पार्षद ने कहा- यहां कई राज दफन, सच्चाई सामने आनी चाहिए।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के अंतर्गत आने वाले राजपुरा जड़िया वाड़ी इलाके में स्थित एक मकान के निर्माण के लिए नींव की खुदाई के दौरान जमीन से एक मुगलकालीन कमरा और एक तहखाने के समान गुप्त रास्ता निकला है। जमीन के मालिक ने जेसीबी की सहायता से दोबारा उस कमरे में मिट्टी भकर उसे बंद कर दिया है।

जमीन के मालिक का मानना है कि, खुदाई में निकला प्राचीनकालीन कमरा अनाज संग्रहण के हिसाब का प्रतीत हो रहा है। जिस समय मीडिया कर्मी मौके पर कैमरे के साथ पहुंचे तब तक खुदाई जारी थी।

मकान मालिक ने बताया

बुरहानपुर जिले के राजपुरा क्षेत्र में खुदाई में प्राचीनकालीन इमारत निकली है। कहा जा रहा है कि यह इमारत अंदर से कई गुप्त रास्तों को भी जोड़ती है। मौके पर उपस्थित मकान मालिक आनंद भगत का कहना है कि यहां कोई पुरातत्व धरोहर नहीं बल्कि 100 साल पुराना अनाज संग्रहण का एक कक्ष है। जब उन्हें जोर देकर चर्चा की तो उन्होंने कहा कि अंदर कुछ नहीं है।

क्या कहते हैं स्थानीय पार्षद

साथ ही, स्थानीय पार्षद अजय बालापुरकर का कहना है कि यह पुरातत्व धरोहर और खुदाई करने पर कुछ अन्य राज भी और मिल सकते हैं। देखना होगा कि क्या यहां पुरातत्व धरोहर के साथ-साथ कई गुप्त रास्ते भी है जिसे ध्वस्त करने की तैयारी जारी है। समाचार के लिखे जाने तक संबंधित विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments