Sunday, October 25, 2026

TOP NEWS

MP Scholarship Scheme: 102...

MP Shri Krishna Medhavi Scholarship: मध्य प्रदेश स्थापना दिवस (1 नवंबर) पर CM मोहन यादव 102 मेधावी छात्रों को 1-1 लाख रुपये की श्रीकृष्ण छात्रवृत्ति और प्रमाण-पत्र देंगे। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।

इंदौर में सबसे ज्यादा...

इंदौर में 27 अक्टूबर से सबसे ज्यादा दूध देने वाली गायों की प्रतियोगिता शुरू हो रही है। विजेता पशुपालकों को ₹1 लाख तक का नकद इनाम मिलेगा। जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

गुना में जमीन विवाद...

मध्य प्रदेश के गुना में जमीन विवाद में महिलाओं और नाबालिग से मारपीट का मामला। पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ SC-ST एक्ट और BNS की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

Mallikarjun Kharge Modi Remark:...

Mallikarjun Kharge Modi Controversy: पटना में भाषण के दौरान टोकने वाले युवक की समर्थकों ने की पिटाई, खरगे ने मंच से दिया विवादित बयान। पढ़ें पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशबैतूल : नॉर्मल डिलीवरी से बैतूल में महिला ने दिया 3 स्वस्थ्य...

बैतूल : नॉर्मल डिलीवरी से बैतूल में महिला ने दिया 3 स्वस्थ्य बच्चों को जन्म, 2 बेटियां में एक बेटा

  • बैतूल में महिला ने नॉर्मल डिलीवरी के जरिए एक साथ 3 बच्चों को दिया जन्म. मां और बच्चे पूरी तरह से हैं स्वस्थ.

बैतूल: जिले के भीमपुर में एक साथ तीन बच्चों के जन्म का अनोखा मामला सामने आया है. यहां बुधवार को महिला ने 3 बच्चों को जन्म दिया है. सभी बच्चों की नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने मां और तीनों बच्चों को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जिससे उन्हों और बेहतर देखभाल मिल सके. जिला चिकित्सालय में मां और उसके दो नवजात बेटी और एक नवजात बेटा पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस तरह के दुर्लभ प्रसव होने की खबर की इलाके में काफी चर्चा है.

भीमपुर ब्लॉक के बोरी गांव का मामला

दरअसल, यह मामला भीमपुर ब्लॉक के बोरी गांव का बताया जा रहा है. यहां कि रहने वाली सुशीला को प्रसव पीड़ा होने पर भीमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. जहां उन्होंने एक साथ 3 बच्चों को जन्म दिया है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफल प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक साथ तीन बच्चों की डिलीवरी से परिवार में खुशियों का माहौल है.

डिलीवरी से पहले नहीं कराई थी सोनोग्राफी

जानकारी के अनुसार, महिला ने प्रेगनेंसी के दौरान एक भी सोनोग्राफी नहीं कराई थी, जिस कारण परिवार और डॉक्टर पहले से सतर्क नहीं थे. बुधवार को महिला की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में रखा गया था. हालांकि, अब हालत सामान्य बताई जा रही है. तीनों बच्चों का वजन 2 किलोग्राम से ढाई किलोग्राम की बीच है. डॉक्टरों ने इस वजन को नॉर्मल बताया है. एक साथ तीन बच्चों के जन्म को इलाके के लोग चमत्कार भी मान रहे हैं.

जिला अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रूपल श्रीवास्तव ने कहा, ” मां और दो लड़की समेत एक लड़का पूरी तरह स्वस्थ हैं. नॉर्मल डिलीवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई है. तीनों बच्चों का वजन नॉर्मल है.”

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments