Thursday, October 22, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : एमपी के मंत्री की किसने ली सुपारी! खाद्य मंत्री गोविंद...

भोपाल : एमपी के मंत्री की किसने ली सुपारी! खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का सनसनीखेज बयान

  • जिस आदमी ने हमारी सुपारी ले ली हो, हमारे नाम का टेंडर ले लिया है…

मध्यप्रदेश में खाद्य मंत्री गोविंदसिंह राजपूत और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की अदावत लगातार जारी है। दोनों एक दूसरे पर निए नए आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल लोकायुक्त से मिला था और राज्य के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत Minister Govind Singh Rajput की संपत्तियों की जांच कराने की मांग की थी। मंत्री ने मंगलवार को इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उमंग सिंघार umang singhar पर अपनी सुपारी लेने का सनसनीखेज बयान दिया। नेता प्रतिपक्ष ने भी उनके बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

प्रदेश में कार में मिले 52 किलो गोल्ड और करोड़ों की नकदी पर मचे सियासी बवाल के बीच मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सिंघार ने मेरी सुपारी ली है। गोविंद सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का चाल, चरित्र और चेहरा सब जानते हैं। जिस आदमी की कई पत्नियां हों, एक पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं, मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लगा हुआ है। मैंने सिंघार को 20 करोड़ का मानहानि का नोटिस भी भेजा है।

प्रदेश के खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भ्रष्टाचार में गले तक डूबे हैं। उनपर शराब माफिया, रेत माफिया जैसे कई आरोप हैं। वे दो करोड़ की जिस डिफेंडर कार में घूम रहे हैं, वह किस नेता की है, बताएं। उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष बने रहे तो कांग्रेस को 8-10 सीट भी मिलना मुश्किल है। जिस आदमी ने हमारी सुपारी ले ली हो, हमारे नाम का टेंडर ले लिया है, वे लोकायुक्त नहीं जाएंगे तो टेंडर वापस करना पड़ेगा। इसलिए एक ही मुद्दे को बार-बार उठा रहे हैं।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के इस बयान के जवाब में उमंग सिंघार भी मुखर हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। कोई मंत्री इस प्रकार से प्रॉपर्टी बनाएगा, घोटाले करेगा तो क्या हम चुप बैठेंगे! मानहानि के नोटिस का हम उचित जवाब दे देंगे।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सुपारी लेनेवाले बयान पर पलटवार करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि ऐसे आरोप लोगों का ध्यान भटकाने के लिए लगाए गए हैं। जबकि मैंने कोई व्यक्तिगत आरोप नहीं लगाए, सबूतों के साथ आरोप लगाए हैं। आप सार्वजनिक पद पर बैठे हैं, इतना पैसा कहां से आया, यह बताएं। आपके परिजनों के नाम की रजिस्ट्री है, इसका खंडन करें।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत 20 करोड़ रुपए का नोटिस दें या 40 करोड़ रुपए का, हमारा वकील उसका जवाब देगा। कांग्रेस पार्टी का काम है जनता की आवाज़ उठाएं और हम उठाएंगे। प्रदेश की जनता का पैसा है। सोने की ईंटें किसकी हैं, यह कोई नहीं बता पा रहा है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments