Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

स्पेस में महायुद्ध की...

अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष की कक्षा में आक्रामक स्पेस वेपन्स तैनात कर दिए हैं। पेंटागन के इस खुलासे से चीन-रूस समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है और स्पेस वॉर का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें।

प्रभात पट्टन में आबादी...

ग्राम पंचायत प्रभात पट्टन में आबादी जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री प्रक्रिया और केवाईसी (KYC) शिविर शुरू। ग्रामीण तुरंत पंचायत भवन पहुंचकर पट्टों का सत्यापन कराएं।

दशकों पुराना जल विवाद...

दशकों पुराना जल विवाद खत्म: दिल्ली में 6 राज्यों के बीच ₹15,000 करोड़...

शांतरशाह में बाइक मैकेनिक...

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बाइक मैकेनिक हैप्पी की दुकान में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।
Homeमध्य प्रदेशमंदिर के पुजारी का मिला शव!2 दिनों से चल रहा था सर्च...

मंदिर के पुजारी का मिला शव!2 दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन; इलाके में हड़कंप; हत्या की आशंका

मंदिर के पुजारी का मिला शव!

2 दिनों से चल रहा था सर्च ऑपरेशन; इलाके में हड़कंप; हत्या की आशंका

NTV time news / जबलपुर संभाग ब्यूरो चीफ/ विमल कुमार चौबे

सिवनी के बरघाट विकासखंड के ग्राम कल्याणपुर में स्थित सिद्ध स्थल मोर्चा देवी मंदिर इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दो दिन तक चली लगातार मशक्कत और सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार मंदिर के पुजारी केदार वाडिवा का शव सर्राटी नदी के किनारे बुरी अवस्था में मिला।

इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद यह शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारण का खुलासा हो सके।

20 वर्षों से कर रहे थे मोर्चा देवी की सेवा
जानकारी के मुताबिक, केदार वाडिवा पिछले बीस वर्षों से मोर्चा देवी मंदिर के पुजारी के रूप में सेवा दे रहे थे। वे कल्याणपुर ग्राम के निवासी थे और जनसेवा के लिए समर्पित जीवन व्यतीत कर रहे थे।

जंगल के बीच स्थित इस प्राचीन मंदिर में वे न केवल पूजा-पाठ करते थे बल्कि जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक ज्ञान के लिए भी दूर-दूर तक प्रसिद्ध थे।
भक्तों का कहना है कि केदार वाडिवा की सेवा भावना और सिद्ध शक्तियों के कारण ही ग्रामीणों ने जंगल के बीच सड़क बनवाकर मंदिर तक पहुंच आसान की थी।

मंदिर में नवरात्र और अन्य धार्मिक पर्वों के दौरान भारी भीड़ उमड़ती थी, और श्रद्धालु देशभर से आकर दर्शन करते थे। लेकिन अब जब वही पुजारी मृत अवस्था में मिले हैं, तो हर कोई स्तब्ध और शोकाकुल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments