Tuesday, September 15, 2026

TOP NEWS

स्पेस में महायुद्ध की...

अमेरिका ने पहली बार माना है कि उसने अंतरिक्ष की कक्षा में आक्रामक स्पेस वेपन्स तैनात कर दिए हैं। पेंटागन के इस खुलासे से चीन-रूस समेत पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है और स्पेस वॉर का खतरा बढ़ गया है। पूरी खबर पढ़ें।

प्रभात पट्टन में आबादी...

ग्राम पंचायत प्रभात पट्टन में आबादी जमीन के पट्टों की रजिस्ट्री प्रक्रिया और केवाईसी (KYC) शिविर शुरू। ग्रामीण तुरंत पंचायत भवन पहुंचकर पट्टों का सत्यापन कराएं।

दशकों पुराना जल विवाद...

दशकों पुराना जल विवाद खत्म: दिल्ली में 6 राज्यों के बीच ₹15,000 करोड़...

शांतरशाह में बाइक मैकेनिक...

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह गांव में बाइक मैकेनिक हैप्पी की दुकान में घुसकर दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस।
HomeUncategorizedशहपुरा में सचिव एवं जीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

शहपुरा में सचिव एवं जीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न

एसडीएम श्री ऐश्वर्या वर्मा ने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर की चर्चा, SIR में सक्रिय सहभागिता के दिए निर्देश

आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शहपुरा श्री ऐश्वर्या वर्मा द्वारा सचिव एवं जीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, माँ की बगिया एवं मनरेगा की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान एसडीएम श्री वर्मा ने सभी अधिकारियों को दिव्यांग शिविर के सफल आयोजन एवं कोदो-कुटकी पंजीयन कार्य में सक्रियता बरतने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत सचिव, जीआरएस एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर एनुमेरेशन फॉर्म (EF) भरवाने के निर्देश दिए गए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।

एसडीएम श्री ऐश्वर्या वर्मा ने कहा कि सभी विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे और SIR कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो, इसके लिए सभी अधिकारी समन्वय और सक्रियता से कार्य करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments